सांसद अरुण सागर ने वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण, सांसद बोले-रेलवे विभाग का कार्य बाधित न हो और जनता की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाए

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सांसद ने डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश, डीआरएम ने पांच महीने का दिया आश्वासनशाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और डीआरएम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उससे पहले सांसद ने डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर अधूरे कार्यों का जाएजा लिया। दरअसल 24 दिसंबर को रोजा स्टेशन स्थित अवैध कट के पास ट्रेन की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद पूरे मंडल में 16 स्थानों पर अवैध रास्तों कोई बंद किया गया। साथ ही उस हादसे की जांच भी की जा रही है। दरअसल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। प्लेटफार्म से लेकर स्वचलित सीढियां भी लगाई जा रही है। इसके लिए सांसद अरुण सागर ने काफी प्रयास किए थे। जिसके बाद बजट जारी हुआ था। रविवार को सांसद अरुण सागर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया ।इस दौरान डीआरएम राजकुमार और निर्माण कार्य कार्य रहे दिल्ली की टीम भी पहुंची थी। सांसद अलग अलग निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद ने डीआरएम और निर्माण कार्य वाली टीम के साथ एक बैठक की। जिसमे उन्होने स्टेशन के पास कुछ दिन पहले बनाई गई रोड की हालत खराब होने जानकारी देकर उसको तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने सांसद को आश्वासन दिया है कि पांच महीने में रेलवे स्टेशन के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे ।वहीं 24 दिसंबर की रात रोजा स्टेशन के पास एक अवैध कट को बनाए रास्ते पर ट्रेन की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। दो दिन पहले जब रेलवे ने उस स्थान के आसपास अवैध कट को बंद करना शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया। इसके बाद पूरा मामला वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के पास पहुंचा। रविवार को सांसद अरुण सागर ने वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ रोजा क्षेत्र के उसी स्थान का निरीक्षण किया ।जहां पर हादसा हुआ था। हालांकि के हादसे के बाद उस रास्ते को बंद कर दिया गया था। सामने आया था कि विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सहूलियत के कारण उस रास्ते को बनाया था।

 

इस बीच कई रास्ते बंद होने के बाद विवाद को देखते हुए वित्तमंत्री मंत्री से लेकर रेलवे के अन्य कर्मियों से रास्ते को बंद करने और जनता को सहूलियत देने पर पूछा की आपका प्रपोजल किया है ।करीब चार मिनट तक डीआरएम से लेकर अन्य कर्मचारी उनको अवैध कट को लेकर तैयार किए गए प्रपोजल ने बता पाए। वित्तमंत्री ने कहा कि हम भी नही चाहते हैं कि हमारी जनता को किसी तरह का नुकसान हो, लेकिन कार्य तो सभी जरूरी हैं। इस तरह से रास्तों को बंद किया जाए। जिससे स्थानीय लोगों को भी दिक्कत न हो।

 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि हादसे के बाद रेलवे विभाग रास्तों को बंद कर रहा था। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही थी। इसलिए आज वह वित्तमंत्री मंत्री और डीआरएम के साथ निरीक्षक करने आए हैं। चर्चा की जा रही है। जिससे रेलवे विभाग का कार्य बाधित न हो और स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी हल निकाला जा सके।

 

वहीं डीआरएम राजकुमार ने कहा कि रेलवे क्रासिंग के आसपास पक्के रास्ते बना लिए जाते हैं। उसको भी चिन्हित कर बंद कराया जा रहा है। जो हादसा हो गया हैं वैसा दोबारा न हो, इस पर कार्य किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129