मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की लीलाओं का आज हुआ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ।

शालिनी कुलश्रेष्ठ जिला संवाददाता मैनपुरी

 

मैनपुरी। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड़ स्थित रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की लीलाओं का शनिवार सायं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हो गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान गणेश, मुकुट और पृथ्वी पूजन किया।

श्री रामलीला मंच पर महामण्डलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज और स्वामी दयानंद सरस्वती के पावन सानिध्य में विद्वांन आचार्य पं0 शील नामाचार्य एवं पंडित राजीव दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने आहूतियां दी।

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहाकि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें अनुशासन, धर्म और पिता के लिए उनके त्याग को दर्शाता है। भगवान श्रीराम के जीवन का अनुशरण करने वाले का जीवन धन्य हो जाता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सिंह ने कहाकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र अनुकरणीय है। भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है।

पर्यटन मंत्री ने कहाकि सरकार देश की संस्कृति और विरासत को संयोये रखने के लिए तमाम ऐतिहासिक कार्य कर रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर सभी सनातनियों का गौरव है।

अतिथियों के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेशचन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचन्द्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नरेन्द्र राठौर, अजय गुप्ता आदि भगवान के स्वरुपों की आरती उतारी।

वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 सुमंत गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता रामबाबू कुशवाह, ब्लाॅक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, सुनील अग्रवाल, भाजपा नेता उदय चौहान, धीरु राठौर, अश्वनी पाण्डेय, अजय पाल सिंह चौहान, अरुण गुप्ता, महेश मिश्रा, डाॅ0 चन्द्रमोहन सक्सेना, डाॅ0 राकेश गुप्ता, शिवजी तापड़िया, अमित गुप्ता, अमरनाथ भारद्वाज, नरेन्द्र सिंह राठौर बाबा जी, ओम कुमार सिंह चौहान एड0, मनोज चौहान, हाकिम सिंह, कुलदीप सिंह, प्रतापभान सिंह चैहान, सचिन चौहान, प्रदीप गुप्ता, मनीष तापड़िया, कुलदीप सिंह, केके मिश्रा, सर्वेश गुप्ता, प्रसून जैन, लव मोहन, मनोज राठौर, सुमित बंसल, श्याम प्रधान आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129