समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आवाहन पर जनपद मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभीनय टिप्पणी के विरुद्ध उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की माँग

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आवाहन पर जनपद मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभीनय टिप्पणी के विरुद्ध उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व उनकी तत्काल गिरफ्तारी कराने के संबंध में जनपद शाहजहांपुर की महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में महानगर के खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास महिला सभा की पदाधिकारी एकत्रित हुई जहां से साजिद रशीदी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करती हुई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और जनपद शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी को दो सूत्रीय संबोधित ज्ञापन सी.ओ सिटी श्री पंकज पंत को सौपा….!इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष जाफरीन, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, पार्वती सैनी, सविता, प्रसून कुमार कनौजिया, रेखा, सोनी,गायत्री कश्यप, ज्योति पांडे, सरस्वती शर्मा,राजपाल कठेरिया एडवोकेट, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, तौसीफ हुसैन, आरिफ खान अफरोज खान सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज़ आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129