पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का पहला कर्तव्य-एसपी नीरज जादौन ,दरोगा गोपाल मणि मिश्र को किया सस्पेंड 

मोहित गुप्ता मण्डल संवाददाता 

 

 

हरदोई /एसपी नीरज कुमार जादौन आम लोगों की सीयूजी नंबर पर भी की गई शिकायतों को गंभीरता से ले रहे हैं। इस क्रम में बिलग्राम कोतवाली में दरोगा गोपाल मणि मिश्र द्वारा एक युवक को अवैधानिक तरीके से थाने पर बैठाये रखने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने उनको निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर एक शिकायत मिली कि दिनांक 15-09-2024 को एक व्यक्ति को ‘रुपये के लेन देन’ के मामले में व0उ0नि0 गोपाल मणि मिश्र द्वारा पूछताछ हेतु थाना बिलग्राम पर लाकर अवैधानिक रूप से रात भर बैठा कर रखा गया जो कि पूर्णतया अवैधानिक था। इस शिकायत की जांच क्षेत्राधिकारी अपराध/बिलग्राम द्वारा कराई गई। क्षेत्राधिकारी अपराध/बिलग्राम हरदोई द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक,द्वारा 0उ0नि0 गोपालमणि मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम की भूमिका एवं व0उ0नि0 गोपालमणि मिश्र की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129