बारिश के चलते अलग अलग गांवों में गिरे मकान,मलबे में दबने से महिला पुरुष दो लोग घायल।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। बिछवां , विकासखण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही तेज बारिश में कच्चे मकान भरभराकर गिर गये। अलग अलग गिरे मकानों में मलबे में दबकर एक महिला व एक पुरुष घायल हो गए।

बताते चलें कि बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव किंन्हावर निवासी चंन्द्शेखर पांडेय का कच्चा मकान वीते गुरुवार की शाम को बारिश के चलते गिर गया। जिसमें तीन कमरे धराशाई हो गए। मकान गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट बनाकर तहसील में भेज दी है। वहीं शुक्रवार की सुवह थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी सुरेश दीक्षित पुत्र रामसेवक दीक्षित का वर्षों पुराना कच्चे मकान के आगे का हिस्सा भर-भराकर गिर गया। वहां खड़े राजू पुत्र रामसेवक मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला जिनके ज्यादा चोट नहीं थी तो उन्हें स्थानीय डाक्टर से इलाज दिलाया गया। मलबे में काफी घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी मयफोर्स पहुंचे और घटना की जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज गुप्ता ने पहुंचकर क्षति आंकलन की रिपोर्ट बनाकर तहसील में प्रेषित की है। वहीं गांव करीमगंज में ही रामौतार पाल का कच्चा मकान भी भरभराकर गिर गया। मलबे में रामौतार की पत्नी धनदेवी दब गयी। मलबे में दबी धनदेवी को ग्रामीणों ने निकाला जिनके हल्की चोट आई तो स्थानीय डाक्टर से इलाज दिलाया गया। मकान गिरने से घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज गुप्ता ने पहुंचकर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की। वहीं एक अन्य गांव साठिया निवासी सुनील कुमार पुत्र वेद सिंह का मकान भी सुबह भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि सभी परिजन बाहर बने छप्पर में बैठे हुए थे। उसमें रखा घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। वही गांव गोशालपुर में रेखा पत्नी रामप्रताप प्रजापति का कच्चा मकान गिर गया ,मकान गिरने से खाने पीने का समान व घरेलू समान भी दब गया कोई जन हानि नहीं हुई , पीड़ित ने फोन द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को अवगत कराया वही गाँव शास्त्रीनगर में राकेश पुत्र मलिखान एवं चरणसिंह व करनसिंह पुत्रगण बच्चू सिंह की दीबाल बारिश के चलते भरभराकर गिर पड़ी जिसमे दैनिक उपयोगी समान दब गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129