मौसम का बदलता मिजाज लोगों को बना रहा बीमार ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

शालिनी कुलश्रेष्ठ जिला संवाददाता मैनपुरी

 

बेवर। तापमान में बढ़ोतरी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मौसम का मिजाज बदलने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में अब ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जो बुखार के साथ थकान और संक्रमण से परेशान हैं। बच्चे से लेकर वृद्ध इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्साधीक्षक आशुतोष ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले जहां औसतन 170 मरीज अस्पताल आते थे, लेकिन अब मौसम बदलने से यह आंकड़ा 250 के पार हो गया है। बच्चे भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

दिन में तेज धूप और रात में मौसम के सर्द होने का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। ऐसे वायरल से पूरे क्षेत्र में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। सर्दी और खांसी के साथ जुकाम और मौसमी बीमारी से लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।मंगलवार को अस्पताल खुलने केे बाद से काउंटर पर पर्ची कटाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही है। आने वाले अधिकतर मरीजों को चिकित्सक पहले रक्त की जांच कराने के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर दवा दे रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि दिन में धूप के बाद रात की सर्दी और पूरे दिन चलने वाली तेज हवाओंं की असर सेहत पर देखने कोे मिलने लगा है। इस बदलते मौसम में लाेगों की हल्की सी भी लापरवाही नुकसान कर रही है। ऐसे में डॉक्टर आने वाले मरीजों को खाने पीने मेंं परहेज के साथ ठंडी चीजाें के सेवन से मना कर रहे हैं। आंकड़ाें के अनुसार अभी अस्पताल में आने वाले मरीज की संख्या में करीब 50 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, थकान से ही प्रभावित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129