ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के तहत रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

टैक्सी चालक को गोली मारकर लूट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए रेवाड़ी ने टैक्सी चालक को गोली मारकर गाड़ी व नकदी लूटने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर कुमार निवासी गांव अंची खुर्द, विक्रम सिंह निवासी गांव कुंडा व अशवनी कुमार निवासी देवतापुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तीनों जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

पुलिस के अनुसार, 15/16 दिसंबर की रात दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास बदमाशों ने टैक्सी चालक संजय कुमार को गोली मारकर उसकी टैक्सी, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए थे। मामले में थाना कसोला में लूट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध हथियार आरोपियों ने मेरठ से खरीदे थे। पुलिस ने मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई गाड़ी, पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी, जीपीएस डिटेक्टर, वेव ब्लॉकर सहित भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

 

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर अंकुर कुमार व विक्रम सिंह को तीन दिन तथा अशवनी कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129