सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापिका उषा देवी का भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

पार्षद रीता राठौर एवं उनके पति ने किया अभिनन्दन,कि उज्ज्वल भविष्य की कामना

 

शाहजहांपुर। ब्लॉक निगोही क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवपुर सिकंदरपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा देवी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर निगोही रोड स्थित इंपीरियल लॉन में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आज आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 30 जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता राठौर एवं उनके पति छंगेलाल राठौर ने श्रीमती उषा देवी को शॉल एवं बुके भेंट कर भावपूर्ण अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पार्षद रीता राठौर ने कहा कि श्रीमती उषा देवी का अभिनंदन करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

वहीं छंगेलाल राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती उषा देवी का सम्मान करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती रहेंगी।

समारोह में संजय लाल राठौर, विनीत कुमार गंगवार (जिलाध्यक्ष, यूटा), महेंद्र वर्मा जिला महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वीरपाल, उपेंद्र गुप्ता, कमलेश निगम, कर्मवीर सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती उषा देवी के दीर्घ सेवाकाल, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती उषा देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129