24 जून से हरियाणा के वोकेशनल टीचर्स अनिश्चितकालीन कर रहे हैं आंदोलन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

वोकेशनल टीचर्स ने 30 वे दिन बेड़ियों में जकड़ कर किया रोष प्रदर्शन, अपने साथ हो रहे शोषण को दर्शाया

 

आज धरना स्थल पर जिला अम्बाला और रेवाड़ी के वोकेशनल टीचर्स ने मोर्चा संभाला। अंबाला के जिला प्रधान अंकुल शर्मा , महिला जिला प्रधान रजनी राणा व रेवाड़ी जिला प्रधान रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीम धरना स्थल पर पहुंची।

 

वोकेशनल टीचर्स अपनी हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में डिप्लॉयमेंट, सैलरी बढ़ोतरी व सर्विस बाय लॉज 2013 में शामिल कर नियमित करने , कैशलैस मेडिकल सुविधा देने की मांगों को लेकर 24 जून से लगातार आंदोलन पर हैं

 

हरियाणा के सभी वोकेशनल टीचर्स में सरकार द्वारा मांगे ना मानने से भारी रोष है। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन आमरण अनशन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

वोकेशनल टीचर्स की मांगों पर अभी तक शिक्षा विभाग व सरकार ने कोई सूद नहीं ली है। वोकेशनल टीचर्स को उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन सरकार को वोकेशनल टीचर्स के साथ हो रहा अन्याय दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए हरियाणा वोकेशनल टीचर्स में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी है।

 

शिक्षा विभाग के द्वारा एक ही कैटिगरी के 2 टीचर्स बना दिए गए एक को 57400 सैलरी दी जा रही है वही एक को 33550 सैलरी दी जा रही जबकि दोनो एक ही योग्यता , एक ही पद पर कार्यरत कांट्रेक्चुअल कर्मचारी हैं , इसी कारण अब वोकेशनल टीचर्स ने मजबूर होकर आमरण अनशन का रुख अख्तियार कर लिया है, हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने कहा की हरियाणा के सभी वोकेशनल टीचर्स अपनी आखिरी सांस तक अपनी मांगों को मंगवाने के लिए लड़ते रहेंगे। ड्राफ्टिंग का आश्वासन देकर शिक्षा विभाग ने वोकेशनल के साथ अभी तक भी कोई चर्चा नहीं की है, जब तक वोकेशनल टीचर्स की जायद मांगे पूरी नहीं होती हैँ तब तक ये अपना न्याय आंदोलन जारी रखेंगे।

 

अब जल्द ही 220 वोकेशनल टीचर्स का एक साथ आमरण अनशन पर बैठने की तैयारी में हैं और जब तक सरकार वोकेशनल टीचर्स की मांगो पर सहमत नहीं हो जाती तब तक आमरण अनशन जारी रखेंगे।

 

आज धरना स्थल पर महिलाओं ने मुण्डन करवाने का प्रस्ताव यूनियन को दिया अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो जल्द बड़ा कदम उठाया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129