हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लगा कर सीएचओ ने दिया धरना

मोहित गुप्ता स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 

मानदेय नहीं मिलने से नाराज होकर काम किया ठप्प, सीएमओ कार्यालय पर की नारेबाजी

 

 

बस्ती, जिले के 270 आयुष्मान

आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंडवेलनेस सेंटर) पर सोमवार को ताले लटके रहे। यहां कार्य करने वाले कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स (सीएचओ) ने मानदेय सहित अन्य भुगतान नहीं होने से नाराज होकर काम ठप कर दिया। सेंटर पर आने वाले मरीज निराश होकर वापस लौट गए। उनके संगठन ने मानदेय का भुगतान नहीं होने की दशा में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएचओ ने धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर

 

नारेबाजी की। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स जिला इकाई बस्ती के अध्यक्ष प्रवेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पीएचसी पर सीएचओ की तैनाती की गई है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सीएचओ रीढ़ बने हुए हैं। विभाग की ओर से उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। जुलाई से अब तक तीन माह का

 

मानदेय नहीं दिया गया है। सात से आठ माह का पीबीआई व अन्य भुगतान नहीं किया गया है। बाहर से आकर मानदेय के भरोसे नौकरी कर रहे लोगों के यहां

 

रोटी के लाले पड़ चुके हैं। बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। तमाम तरह की परेशानियों से सीएचओ जूझ रहे हैं।

 

जिला महामंत्री निरंकुश शुक्ला ने कहा कि सीएमओ को पत्र देकर संगठन की ओर से चेतावनी दी गई थी कि 10 अक्तूबर तक भुगतान नहीं होता है तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। 13 अक्तूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। धरना देने वालों में दीपिका पांडेय, आलोक शुक्ला, प्रदीप, देवेंद्र, रनवीर, हिमांशु चौधरी, धनुषधारी, आनंदप्रकाश, सुरेश कुमार, आशीष, विजय कुमार, जय सिंह, राकेश चौधरी, मनीष यादव, मनीष चौधरी, विनोद पाल, मुकेश कुमार, प्रतिभा वर्मा, किरन यादव, सीमा, बर्खा गौर, मीनाकक्षी, सीमा, रिचा जायसवाल व अन्य धरने में शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129