रफ्तार का कहर;*कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम

मनोज कुमार ब्यूरो शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में तेज तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार सड़क हादसा किशनी थाना क्षेत्र के बेवर किशनी मार्ग पर स्थित डांढ़ी भट्टा के पास हुआ है। किशनी थाना क्षेत्र के गांव पाल नगर सकरा निवासी सुरेन्द्र सिंह (50)पुत्र रामसनेही बाइक संख्या UP84AE8203 पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था जैसे ही बाइक सवार सुरेन्द्र सिंह डांढ़ी भट्टा के पास पहुंचा उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

जानकारी मिलते ही तमाम आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। और घटना करके भाग रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस और राहगीरों ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में आकस्मिक हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129