सहयोग संस्था ने प्रभुजनों को रेस्क्यू कर भिजवाया अपनाघर आश्रम भरतपुर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार, सी०एम०एस० डॉ०नेपाल सिंह ने सहयोग संस्था के कार्यों की कि भूरी भूरी प्रशंसा

 

शाहजहांपुर। शहर में एक सामाजिक संगठन सहयोग संस्था ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 4 विक्षिप्त (प्रभुजन) लोगो को अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया। संस्था के लोगो ने सभी प्रभुजनो को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार, सी०एम०एस० डॉ०नेपाल सिंह रईस भाई समेत अन्य लोगो की मौजूदगी में भोजन, पानी, कपड़े देकर उनको जिला अस्पताल से रवाना किया।

आपको बता दें कि जिनके पास रहने के लिए घर, भोजन और तन ढकने के लिए कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे बेसहारा लोगों को अपना घर आश्रम अपनाता है। देश के कोने-कोने में अपना घर के आश्रम संचालित है। जहां इन आश्रयहीनों को प्रभुजी कहकर संबोधित किया जाता है। सहयोग संस्था के सदस्यों ने इन लोगो का शहर के अलग अलग स्थानों से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां संस्था के महासचिव अनूप कुमार एडवोकेट, सचिव निखिल महेंद्रू, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, सक्रिय सदस्य विक्रांत सक्सेना जी तत्काल रात 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे वहां जहां प्रभुजनो का वैरिफिकेशन कर डॉक्टरों के मध्यम से तत्काल इलाजकर उनको वहीं भर्ती करवाया।

संस्था के संरक्षक शाहनवाज़ खां ने थाना सदर बाजार जाकर सभी प्रभुजनो का वैरिफकेशन करवाकर, संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान संस्था की अध्यक्षा नेहा यादव, सह-कोषाध्यक्ष शालू यादव, उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह व अन्य सदस्यों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर सभी प्रभूजनों को अपना घर आश्रम भरतपुर रवाना किया।

इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष नुजहत अंजुम ने कहा कि हमारी संस्था के सदस्यों ने जो प्रभुजनो रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम भरतपुर रवाना किया वो वास्तव में एक सराहनीय कार्य है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष सोमेश यादव, विधिक सलाहकार जितेंद्र सिंह एडवोकेट, शाफिकुद्दीन अंसारी एडवोकेट, डॉ०योगेंद्र सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129