जन-जन में जगाई जा रही है स्वच्छता की अलख : विधायक लक्ष्मण यादव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

“म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी”

सांझे प्रयास से स्वच्छता की ओर बढ़ रहा रेवाड़ी

 

विधायक लक्ष्मण यादव की अगुवाई में गढ़ी बोलनी रोड़ पर महा मेगा सफाई अभियान

 

रेवाड़ी। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत रेवाड़ी जिले में प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आमजन मिलकर स्वच्छता का संदेश हर घर और गली तक पहुंचाने में जुटे हैं। डीसी अभिषेक मीणा प्रशासनिक प्रबंधन के साथ इस मुहिम को सशक्त कर रहे हैं, वहीं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है।शनिवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर महा मेगा सफाई अभियान आयोजित किया गया। तहसील परिसर से अमगनी सोसायटी तक करीब 4.5 किलोमीटर लंबे मार्ग की सफाई के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विधायक के साथ कदमताल किया और सफाई कार्य में सहयोग दिया।

 

अभियान की शुरुआत तहसील कार्यालय के समीप से हुई। चारों टीमों ने अपने-अपने हिस्सों की सफाई की और सड़क किनारे जमा गंदगी व मिट्टी को हटाया। अत्यधिक गंदगी वाले क्षेत्रों में जेसीबी की मदद से सफाई की गई और सड़क किनारे उगे पेड़ों की छंटाई भी की गई। इस दौरान युवा हाथों में बैनर लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते दिखाई दिए। अभियान का समापन अमगनी सोसायटी पर हुआ। डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने विधायक लक्ष्मण यादव के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज तक ऐसा लंबा और व्यापक स्वच्छता अभियान जिले में नहीं चला। इस बार अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग और “आई लव रेवाड़ी” टीम के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह अभियान उनकी सिल्वर जुबली पूरी कर चुका है और जल्द ही गोल्डन जुबली के साथ इसे और व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में हुई अधिक वर्षा और बदलते मौसम के कारण बीमारियों से बचाव के लिए वे लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्वच्छता हर व्यक्ति की जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समर्थन और सराहना के लिए आभार व्यक्त किया।

 

डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव स्वच्छता को लेकर सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायतों में 95 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। सभी मिलकर रेवाड़ी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129