एक करोड रुपये की डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय शातिर डकैतो/बदमाशो को दौराने पुलिस मुठभेड

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

मथुरा। थाना जैत पुलिस व एस.ओ.जी. टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 30.06.2024 को पूणे-बंगलुरु हाईवे थाना क्षेत्र किट्टुर (जनपद बेलगांव कर्नाटक) से एक करोड रुपये की डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय शातिर डकैतो/बदमाशो को दौराने पुलिस मुठभेड किया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अवैध तमंचा, 07 खोखा कारतूस, 09 जिंदा कारतूस एवं 10,35,000/- रुपये (बेलगांव कर्नाटक डकैती से सम्बन्धित) व 01 इनोवा क्रिस्टा कार (बेलगांव कर्नाटक म डकैती में प्रयुक्त) बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैत के कुशल नेतृत्व में थाना जैत पुलिस व एसओजी टीम मथुरा द्वारा दिनांक 30.07.24 को जनपद में बिना नंबर की इनोवा कार में बदमाश होने की सूचना पर दौराने चैकिंग रामताल रोड से देवी आटस बम्बा रोड पर थाना क्षेत्र जैत जनपद मथुरा से पुलिस मुठभेड में चार अभियुक्तगण 1. हीरानाथ पुत्र भियानाथ नि0 भादोवास वार्ड नं0 05 कालू थाना कालू जिला बीकानेर राजस्थान 2. रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र राधेश्याम निवासी गोपाल नगर थाना हाइवे जिला मथुरा 3. लक्ष्मणनाथ पुत्र ईश्वरनाथ निवासी वीनादेसर थाना राजलदेशर जिला चुरू राजस्थान 4. राहुल पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना जिला मथुरा को दिनाँक 30.07.2024 को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 अवैध तमंचा , 07 खोखा कारतूस, 09 जिंदा कारतूस व 10,35,000/- रुपये (बेलगांव कर्नाटक डकैती से सम्बन्धित ) व 01 इनोवा क्रिस्टा कार (बेलगांव कर्नाटक डकैती में प्रयुक्त) की बरामदगी की गई । अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 340/2024 धारा 109 बी.एन.एस (पु0मु0), 25/27 आय़ुध अधिनियम व 317(3) बी.एन.एस में अभियोग करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अभियुक्तगण 1. हीरानाथ 2. रवि उर्फ रविन्द्र उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है । अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129