वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की डिमांड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित दो आरोपी काबू

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

16 लाख 61 हजार रुपये की जबरन वसूली, आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

 

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली व गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना सिरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की डिमांड और 16 लाख 61 हजार रुपये की जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि 9 नवंबर 2025 को शिवकुमार पुत्र श्रीचंद निवासी गली नंबर 4, महावीर कॉलोनी सिरसा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसके मोबाइल फोन पर पूजा नाम की महिला का कॉल आया, जिसने खुद को उसके परिचित राजेश कुमार पुत्र कुलदीप निवासी गांव डाटा, जिला हिसार से मिलवाने की बात कही और सुर्खाब चौक बुलाया।

पीड़ित के अनुसार बाद में महिला उसे ऑटो मार्केट ले गई, जहां से वह उसे एक अनजान मकान में ले गई। वहां पहले से मौजूद दूसरी महिला ने उसे कमरे में बिठाया। इसी दौरान कपड़े उतरवाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया। कुछ समय बाद एक युवक वहां पहुंचा और उसकी वीडियो बनाने लगा। इसके बाद दो अन्य युवक आए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया और मोबाइल फोन छीन लिया।

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को फ्लाईओवर सिरसा के नीचे से पीड़ित का अपहरण कर लिया गया और लगातार दबाव बनाकर उससे पैसे वसूल किए गए। आरोपियों ने पीड़ित का एटीएम कार्ड छीनकर नकदी निकलवाई और प्लॉट के कागजात जबरन लेकर सरकारी रेट पर बेचकर कुल 16 लाख 61 हजार रुपये की जबरन वसूली की।

पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव डाटा, जिला हांसी, दलबीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बाजेकां, जिला सिरसा तथा एक महिला को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर थाना सिरसा पुलिस की इस कार्रवाई को ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामलों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129