भाजपा रेवाड़ी का कुनबा बढ़ा: घीसा की ढाणी से वरिष्ठ समाजसेवी शीशराम यादव भाजपा में शामिल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

मोदी–सैनी की नीतियों, राव इंद्रजीत के आशीर्वाद और डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में जताया विश्वास

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी इकाई को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब घीसा की ढाणी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शीशराम यादव ने अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह सदस्यता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में ली। इस अवसर पर डॉ. पोपली ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में विधिवत स्वागत किया।

शीशराम यादव ने कहा कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की जनकल्याणकारी नीतियों से अत्यधिक प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो “अंत्योदय” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है।

पार्टी में शामिल होने के अवसर पर शीशराम यादव ने जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस निष्ठा और समर्पण के साथ वे रेवाड़ी जिले में संगठन को मजबूत कर रही हैं, वह प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में रेवाड़ी भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि शीशराम यादव जैसे अनुभवी और समाजसेवा से जुड़े व्यक्ति का भाजपा परिवार में शामिल होना संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मोदी–सैनी सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और शीशराम यादव के आने से घीसा की ढाणी व आसपास के क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

बॉक्स समाचार:

डॉ. वंदना पोपली ने घीसा की ढाणी (मधु विहार) में नवनिर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क जैसी मूलभूत संरचनाएं आमजन के जीवन को सुगम बनाती हैं और क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ हर गली–मोहल्ले तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नगर परिषद के उप प्रधान श्याम चुग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवनिर्मित सड़क की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के विकासात्मक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, धीरज शर्मा, गौरव शर्मा, नीतू चौधरी (CWC सदस्य), मंडल महामंत्री महेश राजा, अमृतकला टिकानिया, एडवोकेट मुकेश रंगा, पूर्व पार्षद लखमी चंद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने वालों में सतबीर यादव, अजय सिंह नागर, धर्मवीर यादव, रमेश कुमार, रोहताश कुमार, इमानुद्दीन, राजकुमार, राजेश, रोशन लाल, बाल किशन, प्रीतम सैनी, कुलदीप, हरि सिंह, ईश्वर सिंह, राजेंद्र, नरेश, श्याम लाल, जगदीश, साधूराम शास्त्री, हेमंत यादव, हनुमान प्रसाद शर्मा, सोमवीर यादव, ओमप्रकाश रोहिल्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129