मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय ने शुरू किया धरना

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन, 5 साल से नहीं बढ़ा वेतन

 

फिरोजाबाद- मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वार्ड बॉय कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। अपनी मांग को पूरा कराने को लेकर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को शिकायती पत्र भी सौंपा था।

वार्ड बॉय कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोविड काल के दौरान उन्होंने पूरी जी जान के साथ काम किया। अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। विगत पांच साल से उन्हें 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। इस महंगाई के दौर में इतने पैसों में उनका खर्च नहीं चल पा रहा है। इसकी वजह से वह परेशान हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि जब से उनकी नौकरी लगी है, तब से वेतन नहीं बढ़ाया गया है। जबकि महंगाई बढ़ती जा रही है। इस कारण अल्प वेतन में परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। वेतन वृद्धि करने की मांग कई बार मेडिकल कालेज प्रशासन से की गई लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे आक्रोशित कर्मी सुबह नौ बजे कार्य से विरत होकर धरना प्रदर्शन करने लगे।

अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन धरना प्रदर्शन कर रहे लोग उनकी सुनने को तैयार नहीं थे। वार्ड बॉय का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व सीएमएस डॉ. नवीन जैन मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को मनाने में जुटे हैं। हालांकि कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। धरना प्रदर्शन में शिवम, संजय, आकाश गुप्ता, अमन, कशिश, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129