मुख्य विकास अधिकारी ने जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की समीक्षा बैठक की

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

*मैनपुरी* 29 नवम्बर, 2024- मुख्य विकास अधिकारी नेहा बन्धु ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान पाया कि वृक्षारोपण अभियान-2024 के अन्तर्गत रोपित किये गये पौधों की अभी तक सहकारिता, विद्युत, परिवहन, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, पुलिस विभाग, प्राविधिक शिक्षा, नगर विकास एवं राजस्व विभाग, ऊर्जा, पशुपालन विभाग, द्वारा शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण नही की है, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि अभी जिन विभागों की जियो टैगिंग अपूंर्ण है, वह 02 दिन के अन्दर अवशेष पौधों की जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने-अपने पौधारोपण स्थलों का भी भ्रमण कर रोपित पौधों का सत्यापन करें, वर्ष 2024-25 में रोपित किये गये पौधों की अन्तर्विभागीय जॉच की समीक्षा में पाया कि उद्योग विभाग, रेशम विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग, औद्योगिक विकास एवं वन विभाग द्वारा रोपित पौधों की जॉच नामित सत्यापन अधिकारी द्वारा की गयी है, ग्राम्य विकास विकास, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उधान विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्राविधिक शिक्षा, ऊर्जा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, माध्यमिक शिक्षा नगर विकास, सहकारित विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा रोपित पौधों की स्थलीय जॉच नामित अधिकारियों द्वारा न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित नामित अधिकारियांे को रोपण स्थलों का सत्यापन कार्य 01 सप्ताह के अन्दर पूर्ण कर सत्यापन रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि अपशिष्टों के निस्तारण की कार्ययोजना तैयार करें, शहर में कही भी गंदगी न दिखे, नगरीय निकायों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रखा जाये इस हेतु समय-समय पर अभियान चलाया जाये, एम.आर.एफ. सेन्टर नियमित रूप से संचालित रहें, अधिशाषी अधिकारियों ने बताया कि एम.आर.एफ. सेंटर संचालित हैं परंतु जनपद एम.आर.एफ. सेन्टर की क्षमता से अधिक अपशिष्ट निकल रहा है। जिला गंगा समिति समीक्षा की समीक्षा करने पर पाया कि जनपद के अन्तर्गत गठित ग्राम गंगा समितियों की बैठक आयोजित नहीं हुई हैं, जिस पर उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गठित ग्राम गंगा समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कराकर कार्यवृत्त डी.एफ.ओ. कार्यालय को उपलब्ध करायें, ईसन नदी के पुनर्जीवन के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता सिचाई ने बताया गया कि ईसन नदी में 06 नाले गिर रहे है, जिन्हे टैप करने की कार्य-योजना जल निगम द्वारा तैयार की जा रही है, सर्वे सीमांकन हेतु कार्यवाही राजस्व विभाग द्वारा की जानी है, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि ईसन नदी के किनारे एस.टी.पी. की स्थापना हेतु लगभग 2.50 हे. की आवश्यकता है, जिस हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से पत्राचार किया गया है।

प्रभागीय निदेशक संजय कुमार मल्ल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2024 के अन्तर्गत रोपित किये गये पौधों की सिंचाई, निराई एवं सुरक्षा किया जाना आवश्यक है, पौधरोपण की जीवितता मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। उन्होने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित वेब पोर्टल के निर्धारित टेम्पलेट पर सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा सूचनायें जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के माध्यम से प्रगति सूचना अपलोड की जा रही है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई राजीव कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129