चेक बाउंस मामले में वांछित महिला उद्धघोषित अपराधी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित महिला उद्धघोषित अपराधी को सांगवान चौक सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी महिला अदालत में हाजिर नही आई । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी महिला रुपा रानी को 8 अक्तुबर 2025 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपियां के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला उद्धघोषित अपराधी रुपा रानी पत्नी विरेंद्र सिंह निवासी गांव शाहपुर बेगू जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपियां को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129