समाज में सामाजिक,आर्थिक, प्रताड़ित असहाय निर्बल, दुर्बल जनों के उत्थान के लिए राष्ट्रीय,स्वदेशी विचारधारा के साथ भारतीय युवा चेतना मंच के बैनर तले समाजसेवी एकजुट हुए

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

समाज में सामाजिक,आर्थिक, प्रताड़ित असहाय निर्बल, दुर्बल जनों के उत्थान के लिए राष्ट्रीय,स्वदेशी विचारधारा के साथ भारतीय युवा चेतना मंच के बैनर तले समाजसेवी एकजुट हुए

निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य करने वाले लोगों का स्वागत – नरेंद्र त्यागी

 

भारतीय युवा चेतना मंच के बैनर तले एक बैठक शाहजहांपुर में आयोजित की गई एवं संगठन विस्तार सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में कमजोर, युवा, बच्चों , मातृशक्ति की उन्नति के लिए विभिन्न कार्यक्रमों व जन जागरूकता अभियान के माध्यम से सहयोग किया जाएगा ।

भारतीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने उपस्थित जनों को अवगत कराया कि भारतीय युवा चेतना मंच राष्ट्रीय विचारधारा , पर्यावरण जागरूकता,स्वदेशी अभियान एवं संस्कारवान युवा पीढ़ी के साथ निर्बलों और समाज के वंचित श्रेणी के लोगों के लिए पूरे मनोंयोग से सहयोग और सेवा का कार्य हेतु गठित किया गया है यह एक गैर राजनैतिक सामाजिक संगठन है यहां कार्य करने वाले सभी सदस्य अवैतनिक है एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करने के इच्छुक भाइयों बहनों का संगठन में स्वागत है बैठक में

पूर्व पार्षद गोपाल दीक्षित , समाजसेवी राजेश मिश्रा ,सदानंद अग्निहोत्री, डॉ गोपाल कृष्ण वर्मा , अधिवक्ता नीरज पाठक ने अपने विचार रखे व संगठन हित में अपने सुझाव दिए जिसको सर्व सम्मति स्वीकार किया गया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार मिश्रा ने सभी उपस्थित समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव वर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि वाजपेई अन्नू पंडित, योगेन्द्र त्यागी, मुकेश सिंह सहित कई युवा समाज सेवी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129