उ०प्रoरा०सि०पें०परि०जनपद शाखा मैनपुरी की‌ मासिक बैठक हुई संपन्न

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी-उ०प्रoरा०सि०पें०परि०जनपद शाखा मैनपुरी की‌ गत माहों की तरह जनपद अध्यक्ष उदयभान सिंह राठौर जी की सहमति विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 31/07/2025दिन गुरुवारसमय(पूर्वाहन)10बजे से वरिष्ठ कोषाधिकारी मैनपुरी कार्यालय प्रांगण स्तिथि पेंशनर्स कक्ष भवन/मीटिंग हाल में निर्धारित समय से आज के सभाध्यक्ष परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर0वी0एल0 शाक्य की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई, सभाध्यक्ष जी की अनुमति से जनपद शाखा के महामंत्री एवं प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने इस(जौलाई) माह जन्मे परिषद के93वें वर्षीय वयोवृद्ध निर्वतमान प्रान्तीय अध्यक्ष/संरक्षक इं0कृपा शंकर शर्मा जी इटावा से एवं प्रान्तीय महामंत्री के0के0अवस्थी , हरीश चन्द्र सक्सेना , शिव नारायण , आमोद विहारी, डा0 एस0डी0 मिश्रा, निहाल सिंह, वीरेन्द्र कुमार वाष्णेय उपरोक्त सभी आगरा से मैनपुरी से राम सवरूप वाथम, अमर सिंह,87 वर्षीय वयोवृद्ध, राम कृष्णजी, सुरेश चंद्र जैन, दशरथ सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह भदोरिया, वीना कुलश्रेष्ठ, राम नारायण राठौर, रमेशचन्द्र पाल, प्रवेश तिवारी, कृपान्ती देवी, सर्वेश चंद्र द्विवेदी, राम प्रकाश, 94वें वर्षीय वयोवृद्ध बाबू सिंह चौहान, श्री कृष्ण,श्री वृम्हानन्द, रामवती, शमशेर बहादुर चौहान, मुन्ना लाल यादव, माया देवी चौहान, पुष्पा पाल, राम गोपाल शर्मा, कुंवरपाल आदि को वरिष्ठ कोषाधिकारी मैनपुरी मनोज कुमार यादव एवं पुष्पा पाल के द्बारा उपरोक्त सभी के जन्म दिवस पर केक काटकर उपरोक्त में से एवं सभी सम्मानित उपस्थितों को जन्म दिवस के प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ कोषाधिकारी मैनपुरी का सम्बोधन एवं इसके पश्चात गत माह की कार्यवाही का वाचन किया गया,जिसका सभी उपस्थितों द्बारा एक स्वर ध्वनि मत से अनुमोदन किया गया। इसके पश्चात माह में शासन द्बारा जारी आदेशों पर , एवं मा0 उच्च न्यायालय लखनऊ की खंडपीठ द्बारा राशिकरण की 15 वर्ष तक की जाने वाली कटौती के विरुद्ध दायर सभी रिटों पर दिनांक 28/05/2025 को पारित निस्तारणीय निर्णय आदेशों के सम्बन्ध में उपस्थितों को आगामी शासन स्तर पर प्रेषित सभी याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन शासन को निर्धारित तिथि से पूर्व प्रेषित एवं उसकी प्राप्ति से संबंधित जानकारी एवं उक्त सम्बन्ध में अन्य 06 पेंशनर्स की मा0 उच्च न्यायालय में योजित की गई याचिकाओं एवं लम्बित दो प्रकरणों मु0उमर एवं वृजराज सिंह के मा0 उच्च न्यायालय द्बारा संरक्षित किए गए आदेशों की जानकारी एवं अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, कुछ शिक्षकों के सेवा निवृत्ति के 12-13 के पश्चात भी सामूहिक वीमा एवं बचत निधि में सेवारत अवधि में काटी गई धनराशि के अब तक भुगतान न किये जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु अबगत कराया गया,आगे शकुन्तला पत्नी उजागर लाल से0नि0 सींच पर्यवेक्षक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों पर विभाग द्बारा संगठन को पत्र द्बारा सूचित किए जाने संम्वधित जानकारी दी गई,शा0स0 दिनांक 11/2024सा-3-227/10-19099/4/2024दिनांक 12/06/2024 के संम्वध में राधा प्यारी पत्नी स्व0राम लड़ैते लाल, स्वा0 पर्यवेक्षक के एवं वीना कुलश्रेष्ठ से0नि0 एएनएम के प्रकरणों पर मुख्य चिकित्साधिकारी मैनपुरी द्बारा इनकी‌ सेवा पुस्तिका एवं पीपीओ की कार्यालय में प्रतियां उपलब्ध न हो पाने की स्तिथि में प्रकरण अनिस्तारित की स्तिथि में उपरोक्त पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स से सेवा पुस्तिका एवं पीपीओ की छाया प्रतियां जिन्हें उनके स्तर से कभी भी वित्तीय हस्त पुस्तिका भाग 2से 4 के नियम 136(क) में निहित ब्यवस्थानुसार एवं शा0दिनांक 12/05/2016एवं दिनांक 13/05/2021में निहित ब्यवस्थानुसार एवं वार-वार उपरोक्त पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के मांगे जाने पर कभी दी ही नहीं गई है, तो इनके स्तर पर मांग करना हास्यास्पद जैसा एवं कार्य के प्रति जागरूकता एवं उदासीनता एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया है, जिससे पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स का उत्पीड़न दर्शाता है, इसी प्रकार कृष्णा शाक्य, श्री देवी, कृपान्ती देवी के मा0 उच्च न्यायालय प्रयागराज में योजित याचिकाकर्ताओं में पारित निर्णय आदेशों के क्रम में अभी तक देय अन्तर की धनराशियों के देय शेष भुगतान एवं से0नि0 पुष्पा पाल एएनएम, माया देवी चौहान, निर्मला गुप्ता आदि के प्रकरणों पर मुख्य चिकित्साधिकारी मैनपुरी के कार्यालय पत्र संख्या मु0चि0अ0/पेंशन दिवस प्रकरण2024दिनांक02/01/2024के द्बारा चिकित्सा अधीक्षक सामु0स्वा0 केन्द्र कुचेला मैनपुरी द्बारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है,इसी तरह प्रवेश तिवारी एएनएम, सावित्री देवी एएनएम के भी सेवा निवृत्ति संम्वधित भुगतान अभी तक पूर्ण रूपेण नहीं किये गये है व अन्य विभागों के स्तरों पर लम्बित प्रकरणों के वारे में विशेष जानकारी उपलब्ध कराते हुए सदन को अवगत कराया, एवं उक्त से संम्वधित विभागीय स्तरों पर चल रही एवं कृत कार्यवाही से विदित कराये जाने के मध्य ही सूक्ष्म जलपान के साथ अन्य उपस्थित पेंशनर्स की समस्याओं के वारे में जानकारी एवं उसके निदान से संम्वधित कार्यवाही पर आत्म मंथन एवं सकारात्मक पेंशनर्स कल्याणकारी जानकारियां भी दी गई,इसके साथ ही प्रान्तीय स्तर पर परिषद के लखनऊ स्तिथि पेंशनर्स होम एवं प्रान्तीय स्तर की समस्याओं वित्त विधेयक आगामी 8वें पे कमीशन के वारे में शासन एवं प्रान्तीय/केन्द्रीय पेंशनर्स संगठनों के द्बारा अपने अपने स्तर से कृत एवं भावी क्रियान्वयन के वारे में भी विस्तार से कृत कार्यवाही से भी अबगत कराया, इनके पश्चात अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे गए।

अन्त में अध्यक्षीय उद्बोधन एवं सभा को इति रूप प्रदान करने के पश्चात गत माह जनपद एवं प्रान्तीय स्तर पर परिषद के पेंशनर्स एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के स्वर्गारोही आत्माओं की आत्म शांति हेतु दो मिनट का मोन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्म शांति की कामना की गई बैठक में जनपद के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों सहित 25 लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129