मथुरा में मूर्ति रूप ले रहा ड्रीम गर्ल का ड्रीम प्रोजेक्ट ’पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

ऑडिटोरियम में लगाए जाएंगे दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट

 

मथुरा। डेंपियर नगर में विकसित किया जा रहा पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का सांसद हेमा मालिनी ने निरीक्षण किया। पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम ड्रीम गर्ल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र एवं सीईओ श्याम बहादुर सिंह को मंच सज्जा को लेकर कुछ जरूरी सुझाव भी दिये। डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम को लेकर सांसद बेहद गंभीर हैं। ऑडिटोरियम का  पुनर्निर्माण सांसद हेमा मालिनी की पहल पर ही किया जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को इस निर्माण के लिए सांसद हेमा मालिनी द्वारा मंचीय निर्माण के लिए तकनीकी मदद भी कराई है। सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट में यहां ब्रज नृत्य अकादमी स्थापित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि वह मथुरा में नृत्य अकादमी स्थापित कराएंगी। ताकि बच्चियों को नृत्य की विभिन्न कलाएं सिखाई जा सकें। ब्रज की नृत्य कला को बढ़ावा दिया जा सके। रविवार को पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान हेमा मालिनी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम को लेकर तकनीकी जानकारी दी। यहां की व्यवस्थाएं बताई। इस पर सांसद ने मंच सज्जा एवं मंच व्यवस्था में सुधार सहित कुछ दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट लगाने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129