नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी से मिला

रितेश कुमार वाराणसी

संघर्ष समिति के आन्दोलन को काग्रेस कमेटी का पूर्ण समर्थन अजय राय

 

वाराणसी रामनगर नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के संचालन समिति के सदस्यों का एक मंडल आज प्रातः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री अजय राय जी उनके निवास स्थान पर मिलकर नगर पालिका बहाल करो की मांग को लेकर एक पत्रक देकर वार्ता किया

माननीय श्री अजय राय जी ने संघर्ष समिति के सदस्यों की बातों को सुनने के बाद कहा कि निश्चित रूप से रामनगर के नागरिकों के साथ प्रदेश सरकार ने नगर पालिका को नगर निगम में मिलाकर नगर की गरीब जनता के साथ घोर अन्याय किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता नगर निगम महानगर की व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है वह रामनगर का क्या विकास करेगा आपने संघर्ष समिति के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा गांधीवादी तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन का पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ण समर्थन करती है और हर तरह से संघर्ष समिति को सहयोग देती रहेगी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे जी ने कहा कि नगर की जनता के हित में नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन सर्वथा उचित है महानगर कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन को भरपूर समर्थन देती है और जब भी आवश्यकता पड़ेगी महानगर कांग्रेस कमेटी रामनगर की जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और संघर्ष में भी मजबूत भागीदारी रहेगी नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह ने कहा कि नगर पालिका की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा यदि मुझे जान भी देनी पड़े मैं अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटूंगा प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह सहसंयोजक शमशाद खान विपिन सिंह सुजीत सिंह इश्तियाक अहमद जितेंद्र यादव संगीता पटेल इस्लाम अंसारी यासीन राईन विनय मौर्य श्याम कुमार विश्वकर्मा धर्मराज भटु रोहित सोनकर हाफिज शरीफ रवि प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129