किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

आज किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मथुरा सांसद प्रतिनिधि श्री जनार्दन शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के राष्ट्रीय कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से सम्पूर्ण महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट्स की सुसज्जित एवं अनुशासित टुकड़ी द्वारा दस्ता मार्च प्रस्तुत किया गया। कैडेट्स ने तलवार सलामी के माध्यम से हमारे आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान अर्पित किया, जिसमें राजपथ पर होने वाली एन.सी.सी. परेड की झलक दिखाई दी। इसके साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया, जिसका सफल निर्देशन लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल कौशिक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. कामना पांड्या द्वारा किया गया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन डॉ. वीरांगना सिंह ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ इतनी भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहीं कि दर्शकों की आँखें नम हो गईं और वातावरण गर्व व संवेदना से ओतप्रोत हो उठा।

यह गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं कर्तव्य पथ पर चलने की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में प्रो. शशि किरण, प्रो. मुकेश अग्रवाल, प्रो. राजेश अग्रवाल, प्रो. उमेश शर्मा, प्रो. राजेश गौतम, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक, डॉ. नवीन अग्रवाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129