मैनपुरी जनपद में बढ़ते तापमान और आसमान से बरसती आग से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी जनपद में लगातार भीषण गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की दुश्वारी बढ़ी हुई है। सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं इस बेहिसाब गर्मी में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करना चुनौती बना हुआ है।

गुरुवार को भी भीषण गर्मी और लू का कहर आज भी जारी रहा। जिसके चलते लोग परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे। सुबह से ही तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने लगा। भीषण गर्मी का आभास होने लगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 46डिग्री दर्ज किया गया। सूरज चढ़ने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।

जिले में गर्मी का सितम बरकरार है। लू के चलते लोगो का घरों से निकलना दूभर हो चुका है। लोगों को किसी काम से यदि बाहर निकलना पड़ रहा है, तो सिर पर गमछा या टोपी लगाकर लोग बाहर निकलने को विवश है। वहीं हीट वेव की चपेट में आने से लोग बीमार भी हो रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

दिन में अधिकतम तापमान 46डिग्री पहुंचा तो सूरज आग बरसाने लगा। घरों से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्म हवाएं भी तन झुलसाती रहीं। दिनभर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। शहर की सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। यहां दोपहर में सन्नाटा नजर आया।

 

वहीं गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी अभी कम है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई जा रही है। तभी तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129