अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु रेवाड़ी पुलिस द्वारा राजस्थान के थाना माण्ढण में पुलिस अधिकारियों के साथ इंटर-स्टेट समन्वय बैठक का आयोजन किया गया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए जिला पुलिस द्वारा सोमवार को हरियाणा और राजस्थान राज्यों की पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने हेतु महत्वपूर्ण इंटर-स्टेट समन्वय बैठक का आयोजन किया। यह बैठक राजस्थान के थाना मांढण में आयोजित की गई, जिसमें प्रबंधक थाना खोल निरीक्षक गजराज, प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय कुमार व चौकी इंचार्ज कुण्ड पीएसआई राकेश कुमार ने संयुक्त रूप रूप से भाग लिया।

बैठक में संबंधित थानों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान सीमावर्ती पुलिस थानों की पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए गहन विचार-विमर्श किया। मुख्य रूप से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी।

चर्चा के दौरान, सीमावर्ती क्षेत्रों की अनसुलझी आपराधिक वारदातों से संबंधित जानकारी सांझा की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभावी रणनीति बनाने के लिए आपसी सुझावों का आदान-प्रदान किया। सूचना के त्वरित आदान-प्रदान के महत्व पर जोर देते हुए, व्हाट्सएप ग्रुप को सक्रिय रखने को लेकर चर्चा की गई। जिस पर सीमा पार करने वाले अपराधियों की जानकारी तुरंत साझा की जा सके।

बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाए जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सक्रिय और फरार अपराधियों की सूची भी एक-दूसरे को आदान-प्रदान की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध और संयुक्त छापेमारी करने तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को चिह्नित कर उन पर छापेमारी करने पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ।

सभी उपस्थित अधिकारियों ने समय-समय पर इस तरह की समन्वय बैठकों का आयोजन करते रहने पर सहमति व्यक्त की, ताकि अंतर-राज्यीय आपराधिक चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर समन्वय बना रहे। थाना प्रबंधकों ने यह भी सांझा किया कि यदि किसी आरोपी को पकड़ा जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत सांझा की जानी चाहिए।

इस अवसर पर थाना मांढण के प्रबंधक निरीक्षक किरण सिंह, थाना खोल के प्रबंधक निरीक्षक गजराज और थाना रामपुरा के प्रबंधक पीएसआई संजय कुमार और चौकी इंचार्ज कुंड पीएसआई राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। यह बैठक दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129