गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी करवाएं अपना रजिस्ट्रेशन

 

विधायक अनिल यादव ने जनता से की अपील

 

कोसली। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सान्निध्य में 27 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह में किया जा रहा है। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा 22 दिसंबर तक जारी रहेगी।

विधायक अनिल यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ही उनके मार्गदर्शन में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन करवाया जा रहा है। खेल महोत्सव में रजिस्ट्रेशन के लिए https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-2025  पोर्टल पर टीमें व खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए एक खिलाड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन का शुल्क 50 रुपए व टीम के लिए 200 रूपए रखा गया है। तीन दिन तक चलने वाली इन खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी नेशनल स्टाइल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, एथलेटिक्स, जूडो व जिम्रास्टिक आदि स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 27 दिसंबर को गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विधायक ने बताया कि गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एथलेटिक्स व बॉक्सिंग, रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक, हॉकी तथा डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं, जिससे कि अन्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129