यूपी ट्रेड शो” स्वदेशी मेला का शुभारंभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक खिरनी बाग में चलेगा स्वदेशी मेला

स्वदेशी बनी वस्तुओं को अपनाकर भारत को सशक्त बनाने में सहयोग करें

शाहजहाँपुर। उपायुक्त उद्योग, ज़िला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज क्रीड़ा ग्राउण्ड खिरनी बाग में 9 से 18 अक्टूबर 2025 तक 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला- 2025 का विधान परिषद सदस्य डॉ सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत मिश्रा, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों ने, भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शभारंभ किया। प्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों द्वारा मेले में स्वदेशी बने उत्पादों से लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। 9 से 18 अक्टूबर 2025 तक 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला प्रतिदिन पूर्वांह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक नियमित चलेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान आर्य महिला इंटर कालेज, गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवा सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार के मंशा है कि स्वदेशी बनी वस्तुएं प्रयोग में लाए, जिससे भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बने। स्वदेशी बनी वस्तुएं उपयोग करने से छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार जिससे वह आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है जिसमें सभी लोग मिलकर सहयोग करें।

 

केसी मिश्रा ने कहा कि भारत 1947 में आज़ाद हुआ था, और तब से अब तक कई सरकारें आईं, लेकिन जब से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से विकास की गति बेहद तेज़ हुई है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि देश के गाँव, गरीब और वंचित वर्ग आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वदेशी मेले का उद्देश्य एवं स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार हेतु हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना, देशी उत्पादों की गुणवत्ता व विविधता का प्रदर्शन, उत्पादकों को सीधे उपभेक्ताओं से जोड़ना है। आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को व्यापार अवसर, स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर प्राप्त करना है।

सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करने हेतु पारंपरिक कला एवं शिल्प को जीवित रखना, हथकरघा, खादी व ग्रामोद्योग का विकास, स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करना है।

विशेष आर्थिक लाभ के लिए जीएसटी की दरों में विशेष कमी, दीपावली पर विशेष छूट एवं ऑफर, सीधे उत्पादक से खरीदारी का लाभ दिलाना है। उन्होंने जनपद के समस्त जनमानस से अनुरोध है किया कि उक्त मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर स्वदेशी उत्पादों को क्रय करें, जिससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

 

महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ इन्दु अजनबी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया।

 

इस अवसर पर उपयुक्त उद्योग अनुराग यादव, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम, उपायुक्त स्वतः रोज़गार यशवर्धन सिंह, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि, सत्यभान सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129