कन्नौज में होगा 5 पर्यटन स्थलों एवं मंदिरों का कायाकल्प।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

अब जनपद कन्नौज में 5 पर्यटन स्थलों एवं मंदिरों का 10 करोड़ से कायाकल्प किया जाएगा। पर्यटन विभाग की संस्तुति पर शासन से मंजूरी मिलते ही लखनऊ से आई आर्किटेक्ट की टीम ने पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। शासन से ऐसे पर्यटन स्थलों की सूची मांगी थी, जिन्हें विकसित कर फिर से भव्य और दर्शनीय स्थल बनाया जाना है। इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे गए थे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शहर के करीब चौधरियापुर में बने प्राचीन बाबा विश्वनाथ मंदिर, ग्राम चियासर स्थित च्यवन ऋषि आश्रम, सौरिख क्षेत्र के ग्राम हरिभानपुर स्थित बाबा ऐदखेड़ा शिवमंदिर, छिबरामऊ के नगला लक्षीराम स्थित बुद्ध विहार तथा सौरिख के ग्राम शंकरपुर स्थित अंबेडकर पार्क का प्रस्ताव भेज दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल ने बताया कि शासन से बजट मिल गया है। अब इन पर्यटन स्थलों का शीघ्र कायाकल्प किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129