हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आयोजित तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को सम्मानित किया।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी 12 अगस्त, 2025- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादम्बरी पंडाल में आयोजित तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, महिलाओं, शिक्षकांे, जन-सामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति बेहद मोहक थी, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में गजब की ऊर्जा है, देशभक्ति के जज्बे से भरे बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, वीर बलिदानियों को स्मरण कराने का कार्य किया है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब उस जनपद के निवासी हैं, जिस जनपद का बहुत बड़ा योगदान स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में रहा है, यहां के युवाओं को जनपद के स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास के बारे में बताया जाए, बेवर के 03 क्रांतिकारियों की जानकारी दी जाए, बेवर के इन 03 क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की बलि देकर इतिहास में अपना नाम अमर किया। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर झंडा फहराने की अनुमति नहीं थी लेकिन कुछ वर्षों से सरकार ने झंडा फहराने के नियमों में शिथिलता, छूट देकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर झंडा फहराने का अधिकार प्रदान किया है, झंडे भी जिला प्रशासन की ओर से मुफ्त में उपलब्ध कराये जा रहे है, सभी अपने-अपने घरों में झंडा फहराकर देशभक्ति की अलख जगायें। उन्होने शिक्षकों का आव्हान करते हुये कहा कि आने वाली पीढ़ियों, बच्चों को अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ायें, उनके मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करें। उन्होंने विद्यालय प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी विद्यालय दि. 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लाइट से जगमग रहें, विद्यालयों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा रहे ताकि इस अवधि में सभी विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम, सजावट हो, सभी बढ़-चढ़कर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भागीदारी करें।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने तिरंगा महोत्सव में उपस्थित व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब इस देश की प्रगति में अपना योगदान दें, हमें अंग्रेजों की दास्तां से आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर आजादी के दीवानों के सपनों को साकार करें। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी करें, आजादी दिलाने में हमारे अनगिनत आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, कठोर यातनाएं झेलीं, लंबे संघर्षों के बाद जाकर हमें आजादी मिली, हम सब कर्तव्य बोध सेे अपने दायित्वों का निर्वहन कर भारत को विकसित देश बनाने में अपना योगदान दें, स्वदेशी अपनाएं, स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देकर शहीदों को नमन करें।

जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि हर घर तिरंगा महोत्सव हर भारतवासी के लिए गौरव की बात है, देश की आन-बान-शान तिरंगा हमेशा ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है, सभी जनपदवासी दि. 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरायें। तिरंगे का केसरिया रंग हमें शक्ति, साहस, समृद्धि, सफेद रंग शांति एवं हरा रंग भूमि की पवित्रता का बोध कराता है।

सांस्कृतिक विभाग के कलाकार बंदा बैरागी ने ’’हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए’’, ’’जग से हारा नहीं में, खुद से हारा हुआ हॅू में, एक दिन चमकूंगा तेरा सितारा हॅू मैं’’, ’’तलवारों पर सर वार दिये अंगारों में जिस्म जलाया है, तब जाकर कहीं सर पर यह केसरी रंग सजाया है’’, सुदिति ग्लोबल की छात्राओं ने तिरंगा परिधान में देशभक्ति पर आधारित नृत्य, ’’देश से है प्यार तो हर पल यह कहना चाहिए, मैं रहॅू या ना रहॅू, भारत ये रहना चाहिए’’ गाकर माहौल का देशभक्तिमय बना दिया, कलाकारों के साथ उपस्थित बच्चे भी देशभक्ति के गीत गुनगुना रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, शिक्षा, कृषि, जल जीवन मिशन, पंचायती राज, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जन-प्रतिनिधियों ने बेहतर बैण्ड वादन हेतु सुदिति ग्लोबल ऐकेडमी, तिरंगा रैली हेतु रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल के छात्रों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुं. आर.सी. इंटर कालेज, द्वितीय स्थान पर पी.एम. श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान पर सुदिति ग्लोबल एकैडेमी की छात्राओं, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहीं कुं. आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कशिका श्रीवास्तव, शाजिया एवं तृतीय स्थान पर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज की छात्रा राखी राजपूत, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल की अलफी कुमारी, द्वितीय स्थान पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अवंतिका, तृतीय स्थान पर कुं. आर.सी. इंटर कॉलेज की चांदनी तथा जूनियर वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जुला की प्रियंका, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय नगला केही की ईशू, तृतीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरमंगदपुर जौराई की कु. मानवी एवं रंगोली प्रतियोगिता में धरमंगदपुर की रश्मि को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी, जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ विमल पांडेय के अलावा जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेई, अनिल सक्सैना, सर्वेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, बड़ी संख्या में महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129