कन्नौज: जलभराव से लोगों को भारी परेशानी,गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के करीब।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

कन्नौज जिले में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। कई गांवों और मोहल्लों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर, गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।

कन्नौज के कुन्डेपुर्वा, फगुआ रोड, में जलभराव

यहां सड़कों पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। एवं गिहार बस्ती में भी सड़कों पर पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इस रोड पर पानी भरने से 10 गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। शिवाजी नगर एक व्यस्त इलाका है जहां कई स्कूल और कोचिंग संस्थान हैं। इसके अलावा पास में रेलवे स्टेशन भी है, जिससे यहां दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। जलभराव के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से भी इस मुद्दे पर शिकायत की थी। मंत्री ने नगर पालिका के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश भी दिया था।

हालांकि, नगर पालिका द्वारा अब तक जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप मोहल्ले में गंदगी बढ़ रही है। जलभराव की इस समस्या से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129