6 माह से वेतन नहीं मिलने से, NHM कर्मियों का फूटा गुस्सा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 9 अगस्त तक वेतन नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

 

चंडीगढ़।हरियाणा में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों कर्मचारियों को पिछले 4 से 6 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। नाराज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल वेतन जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 9 अगस्त 2025 तक वेतन जारी नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

 

NHM कर्मचारी संघ, हरियाणा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि डॉक्टर, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और प्रशासनिक कर्मचारी लंबे समय से बिना वेतन कार्य कर रहे हैं। इसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, दवाइयों, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो गया है।

 

संघ ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को हुई बैठक में यह तय हुआ था कि वेतन एक माह के भीतर दिया जाएगा, लेकिन अब तक यह वादा धरातल पर नहीं उतर सका। विभाग की ओर से कभी स्पर्श पोर्टल तो कभी PFMS पोर्टल की तकनीकी अड़चनों का हवाला देकर वेतन रोक दिया गया है।

 

संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 9 अगस्त तक वेतन नहीं मिला तो हर जिले में स्वास्थ्य विभाग कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन होंगे। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल और धरने-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने सरकार को इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

 

मुख्यमंत्री से अपील की गई है कि वह मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करें और शीघ्र वेतन दिलवाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

 

इस मौके पर संघ के प्रधान रविन्दर बजाड़, महासचिव श्याम शर्मा, विशाल धनखड़, श्रीमती विनीता, सीमा अंसारी, डॉ. सुरेन्द्र, अरविंद, प्रदीप, शेर सिंह, भावना, सोनिया, रजनी, मीनाक्षी, रविना सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129