दीपक जैन भारतीय किसान यूनियन(शिव) के बने जिलाध्यक्ष

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम ब्यूरो मैनपुरी।

 

मैनपुरी। जनपद के कस्बा घिरोर में आज भाकियू (शिव) कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo शिव प्रताप सिंह , राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री और रश्मि सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरियाणा पश्चिम उतर प्रदेश डॉ o प्रवीण कुमार , राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा मानवेंद्र सिंह की संस्तुति पर दीपक जैन को जिलाध्यक्ष मैनपुरी मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष दीपक जैन को पगड़ी पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर संगठन में शामिल किया। डॉ शिव प्रताप सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष को हमने जो जिम्मेदारी दी है। उसमें वह खरा उतरेंगे। संगठन को आगे ले जाने में अपनी भूमिका भी निभाएंगे ऐसा मेरा विश्वास है। जिलाध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसको में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निभाऊंगा। किसानों की जो भी समस्याएं है उनको पूरी ताकत से उठाएंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे। संगठन के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ o शिव प्रताप सिंह, भोलू ठाकुर, बृजेश चौहान, धर्मेंद्र कुमार, अभय चौहान, आदि के साथ सा संगठन के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129