बैंकर्स लाभार्थीपरक योजनाओं में प्राथमिकता पर करें ऋण-वितरण, स्वीकृति के उपरांत किसी भी पत्रावली पर ऋण वितरण में न हो विलम्ब- जिलाधिकारी।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी 17 अपै्रल, 2025- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला उद्योग बंधु, जिला व्यापार बंधु की बैठक के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकर्स से कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में कुछ बैंकर्स द्वारा ऋण वितरण में विलंब किया जा रहा है, गत् वित्तीय वर्ष की तमाम पत्रावलियां स्वीकृति के उपरांत भी ऋण वितरण हेतु अवशेष हैं। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजनांतर्गत जनपद को 1700 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 214 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिसमें से बैंकर्स द्वारा 66 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 22 पर ऋण वितरण किया जा चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में योजना में सर्वाधिक 594 का लक्ष्य ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, 283 का लक्ष्य बैंक ऑफ़ इंडिया, 219 का लक्ष्य भारतीय स्टेट बैंक, 108 का लक्ष्य एच.डी.एफ.सी., 94 का लक्ष्य कैनरा बैंक, 54-54 का लक्ष्य बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक का निर्धारित किया गया है इसके अलावा जनपद की समस्त बैंकों को भी योजना में लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये बैंकर्स से कहा कि इस योजना में गत वितीय वर्ष के 140 आवेदन पत्र ऋण वितरण हेतु विभिन्न बैंकों में लंबित है, सर्वाधिक 40 आवेदन पत्र ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, 29 आवेदन बैंक ऑफ़ इंडिया, 24 आवेदन भारतीय स्टेट बैंक, 16 आवेदन बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ऋण वितरण हेतु अवशेष है, संबंधित शाखा प्रबंधक 01 सप्ताह में लंबित आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें।

श्री सिंह ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि योजना में कौशल विकास, स्टार्टअप के लाभार्थियों, समाज कल्याण, दिव्यांगजन की विभिन्न योजना के लाभार्थियों, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों, आर.सेटी. के प्रशिक्षणार्थियों को योजना में लाभान्वित कराया जाए। उन्होने एक जनपद-एक उत्पाद की समीक्षा के दौरान पाया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक लक्ष्य 32 के सापेक्ष विभिन्न बैंकों में 03 पत्रावलियां प्रेषित की गयीं, बैकर्स द्वारा 03 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 02 पर ऋण वितरण किया जा चुका है, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक लक्ष्य 135 के सापेक्ष विभिन्न बैंकों में 06 पत्रावलियां प्रेषित की गयीं, बैकर्स द्वारा 03 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 02 पर ऋण वितरण किया जा चुका है। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जनपद में हुए एम.ओ.यू. की बिंदुवार समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त उद्योग, उद्यमी मित्र को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन उद्यमियों द्वारा एम.ओ.यू. किए गए हैं, उनमें से कुछ के द्वारा उद्योग स्थापना में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग रुचि नहीं ले रहे हैं, उनके एम.ओ.यू. डिलीट कराये जाएं, जो एम.ओ.यू. धरातल पर क्रियान्वित हो चुके हैं, उनकी प्रगति अपलोड की जाए, जिन उद्यमियों द्वारा एम.ओ.यू. किये गये हैं, उनसे निरतंर समन्वय स्थापित कर उद्योगों को धरातल पर क्रियाशील करायें यदि किसी स्तर पर कोई असुविधा हो तो उद्यमी मित्र समस्या का निदान करायें, किसी भी उद्यमी को अनापत्ति प्रमाण पत्र से लेकर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित भूखंडों के सर्वे कराए जाने के निर्देश विगत बैठक में दिए गए थे लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है, जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को हिदायत देते हुए कहा कि तत्काल ट्रांसपोर्ट नगर के आवंटन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी में अनाधिकृत कब्जे हटवाने में सचिव मंडी की ओर से कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है, सचिव मंडी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर स्वतः अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है, निर्धारित तिथि के उपरांत दंडात्मक कार्यवाही कर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, उपायुक्त जी.एस.टी. को आदेशित करते हुए कहा कि अन्य जनपदों में अवैध रूप से ईटें लाकर जनपद में बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें, किसी भी दशा में अनाधिकृत रूप से ईटों की बिक्री न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, उपायुक्त जी.एस.टी. मनोज कुमार यादव, मुख्य अग्श्मिन अधिकारी यदुनाथ सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सोमदत्त, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, सहायक प्रबन्धक उद्योग अजय परिहार, उद्यमी मित्र राहुल दुबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, उद्यमी लक्ष्मी नारायण तापड़िया, अनिल अग्रवाल, अनिल दीक्षित, विनय गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, राहुल भारतीय चौहान, राजकुमार गुप्ता, के.के. गुप्ता, अमित अग्रवाल, धीरू राठौर, नीरज बैजल, मनमोहन गुप्ता, अजय दुबे, गिरीश चन्द्र गुप्ता, प्रदीप सागर आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129