25 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण से प्रारम्भ होगा

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

श्रीकेशवजी गौड़ीयमठ के नवीन मंदिर का उद्घाटन महोत्सव

 

मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूर्ण भव्यता के साथ मनाई जायेगी

 

 

 

मथुरा – श्रीकेशवजी गौड़ीयमठ के नवीन मंदिर का उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण के होगा ।

इस सम्बन्ध में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये मंदिर के उद्घाटन महोत्सव तथा श्रीगौड़ीय वेदान्त समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीश्रीभक्तिवेदान्त माधव गोस्वामी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जिला अस्पताल के सामने स्थित प्राचीन एवं विशुद्ध भक्ति के लिये देश-विदेश में विख्यात गौड़ीय सम्प्रदाय के श्रीकेशवजी गौड़ीय मठ के नवीन एवं भव्यतम मंदिर का उद्घाटन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 27 अगस्त 2024 मंगलवार को किया जायेगा । उद्घाटन महोत्सव के लिये देश-विदेश से अनेक वैष्णव भक्तों का मथुरा आगमन प्रारम्भ हो चुका है ।

उन्होंने बताया कि श्रीगौड़ीय वेदान्त समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में नित्यलीलाप्रविष्ट श्रीमद्भक्तिवेदान्त वामन गोस्वामी महाराज एवं नित्यलीलाप्रविष्ट त्रिदण्डीस्वामी श्रीमद्भक्तिवेदान्त श्री नारायण गोस्वामी महाराज जी की असीम कृपा एवं श्रीश्रीभक्तिवेदान्त माधव गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में 25 से 28 अगस्त तक नवीन मंदिर का उद्घाटन महोत्सव अत्यन्त उत्साह के साथ मनाया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि समस्त वैष्णवजनों के सहयोग से चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में नगर संकीर्तन, श्रीमद्भागवतादि शुद्ध भक्तिग्रन्थों का पाठ, भजन संध्या, भक्तिरसिक वैष्णव संतों एवं विद्वानों के प्रवचन होंगे । 26 अगस्त को श्रीठाकुर जी पदार्पण एवं गुरूवर्गों की विग्रह प्रतिष्ठा तथा अन्य उद्घाटन अनुष्ठान किये जायेंगे । 27 अगस्त को श्रीमंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम मनाने के मध्य में श्रीमंदिर का उद्घाटन समारोह ब्रज के प्रमुख संतों के सानिध्य में सम्पन्न होगा । इसी दिन मध्यरात्रि को श्रीहरिनाम संकीर्तन एवं ठाकुर जी का महाभिषेक होगा । 28 अगस्त को नवीन मंदिर परिसर में श्रीनन्दोत्सव की धूम मचेगी ।

उन्होंने सभी वैष्णव भक्तों एवं बृजवासियों से अनुरोध किया है कि अपने बंधुबान्धवों एवं परिवार के साथ श्रीमंदिर के उद्घाटन समारोह के समस्त मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मलित होकर पारमार्थिक लाभ उठाकर अपने जीवन को सफल बनायें । समस्त श्रद्धालु वैष्णवजन एवं भक्तों के लिये महोत्सव के दिनों में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण होगा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129