पृथ्वी पर जब जब बढ़ता है अत्याचार भगवान लेते हैं अवतार

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक आचार्य कृष्णानंद महाराज ने भक्तों को गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठा लेने का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। कथा वाचक ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीलाओं से कंस के भेजे हुए विभिन्न राक्षसों का वध किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। प्रसंग में बताया इंद्र को अपनी सत्ता का घमंड हो गया था। उनका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रजमंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन पूजा शुरू करा दी थी,जिससे नाराज होकर इंद्रदेव ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से बचने के लिए लोग व्याकुल हो उठे। भगवान श्री कृष्ण ने 7 वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठ उंगली पर उठा लिया और बृजवासियों की रक्षा की। 7 दिनों के बाद इंद्रदेव को अपनी भूल का एहसास हुआ। मथुरा में कंस के आतंक से बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया था। मनुष्य के सामने कितनी भी बड़ी विपत्ति हो लेकिन से घबराना नहीं चाहिए। भगवान श्री कृष्ण का निज सुमिरन मानव को भवसागर रुपी संसार से पार उतार देता है। जो भक्त परमपिता परमेश्वर पर आश्रित होते हैं भगवान सदेव उनकी रक्षा करते हैं। कलयुग में राम नाम सुमिरन से सभी कष्ट मिट जाते हैं। इस मौके पर परीक्षित आनंद मिश्रा, रेखा मिश्रा, हिरदेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, डॉ नरेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा, दिवान सिंह, पप्पू यादव, निर्मल चौहान, श्रीराम पाल, प्रवेश मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129