शहीदे  ए आजम  भगत  आज भी देश  के युवाओ  के दिलो में  बसते है :- हर्ष

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

रेवाड़ी। हर वर्ष की भांति 23 मार्च शहीद दिवस के उपलक्ष में शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था  हिंदुस्तान 1st , राष्ट्र प्रथम ने एक कार्यक्रम का आयोजन गढ़ी बोलनी  रोड  स्थित क्रांति क्षेत्र पर किया।  इस कार्यक्रम का शुभारंभ  सद्गुरु श्री शिव चंद इष्टधारी  द्वारा मंत्रोचारण  से किया गया कार्यक्रम में शहीदों की शहादत को याद करते हुए एक हवन व प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे तक चला।  जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हवन के उपरांत शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माला  पहनाकर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों की शहादत को याद किया गया।

 

वही संस्था के प्रधान हर्ष सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी संस्था राष्ट्र प्रथम की भावना से पिछले लम्बे समय से काम करती आ रही  है है तथा आज राष्ट्र  में राष्ट्रीय चरित्र की भावना की बहुत जरूरत है। अगर राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है तो हमारा राष्ट्रीय चरित्र मजबूत होना चाहिए। हमारे शहीद  देवताओं से काम नहीं है इसीलिए संस्था ने उनके सम्मान  में  एक  हवन का कार्यक्रम का आयोजन किया जैसा की अपने देवताओं के लिए करते हैं। उनकी संस्था लगातार इसी भावना को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं तथा रक्तदान सेवा भी इसी भावना को बढ़ाने का एक जरिया है।

उनोहने शहीद -ए -आजम भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए बहुत सारे लोगों ने प्रयास किया लेकिन 7 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी शहादत दी। उन्ही की शहादत का परिणाम था कि आम जन में त्याग की भावना जागी, राष्ट्रीय चरित्र मजबूत हुआ और अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। शहीद -ए- आजम भगत सिंह उन सब की पहचान के रूप में आज हमारे दिलों में बसते हैं। आज तमाम नेताओं की चौक चौराहों पर प्रतिमाएं मिलती है। सभी का सम्मान है लेकिन युवाओं के दिलों में और उनकी गाड़ियों पर अगर किसी की फोटो लगी है तो वह शहीद ए  आजम भगत सिंह की है। इसी से समझ सकते हैं की कोई समझे ना समझे लेकिन युवाओं के दिलों में भगत सिंह आजादी से लेकर आज तक बसे हुए हैं। बस दिशा देने की जरूरत है और वही प्रयास उनके संस्था लगातार करती आ रही है आने वाले समय में संस्था पूरे प्रदेश में इसी विचार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करेगी तथा हर एक युवा को भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसे युवाओं के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

 

इस अवसर पर पहुंची श्रीमती उषा आर्य ने भगत सिंह से संबंधित कविता व गीत सुनाकर न केवल युवाओं में जोश भर दिया बल्कि भगत सिंह के जीवन के कुछ पहलुओं को बात कर एक भावनात्मक जुड़ाव  बनाया।  कविता सुनाते वक्त वह इतनी भावुक हो गई कि उनकी आंखें छलक गई।

 

कार्यक्रम में आये युवाओं को संबोधित करते हुए श्री शिव  चंद्र  इष्टधारी  ने कहा कि हमारे शहीद देवताओं से काम नहीं है उन्होंने अपना सबकुछ  राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया आज के युवाओं को उनके जीवन से बहुत प्रेरणा मिल सकती है।  सनातनी  राष्ट्र  भक्त  युवा ही भारत  को विश्व  गुरु बना सकते है।

 

हवन कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव एडवोकेट विनय रेवड़िया, जन जागरण अभियान के अध्यक्ष मुकेश गोकल , युवा विंग के अध्यक्ष जोगिंदर सैनी का जुगनू , गुलशन शर्मा, अमित सैनी एडवोकेट मोहित,एडवोकेट  मुकेश रंगा,नवीन पोपली ,हेमंत  अग्रवाल,  दिनेश सैनी,अजय रंगा, संजय सैनी, सतीश प्रजापति, पूर्व बार प्रधान सुधीर यादव, एडवोकेट प्रीतम सैनी, एडवोकेट प्रशांत ,एडवोकेट कपिल ,एडवोकेट जितेंद्र ,धीरज यादव ,विशाल सैनी  जतिन , सौरव यादव ,पवन यादव अन्य बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129