मैनपुरी की खास ख़बर

आमिर अली मैनपुरी

1—: न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लिखा पढ़ी कर न्यायालय में किया पेश।

बिछवां

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश किया।

बीते रविवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गांव किन्हावर निवासी प्रमोद उर्फ कुलदीप पुत्र महाराज सिंह व एक अन्य गांव जिरौली निवासी वरफानी सिंह पुत्र वहोरन सिंह निवासी जिरौली को मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुवह घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर लिखा पढ़ी कर दोनों लोगों को न्यायालय में पेश किया।

 

2—: गौवंश से टकराकर बाइक सवार घायल।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।

बिछवां

थाना क्षेत्र के एक मार्ग पर अपनी बहन की ससुराल जा रहे एक युवक की बाइक वीते दिन गौवंश से टकरा गई जिसमें वह घायल हो गया। राहगीरों ने सरकारी एम्बुलेंस बुला घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

कन्नौज के सरायमीरा निवासी सुनील कुमार पुत्र वीरपाल सिंह बीते रविवार की दोपहर दो बजे के लगभग अपनी बाइक से अपनी बहन की ससुराल थाना क्षेत्र के गांव नगला देवगंज जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र के वीलों नहर पुल के नजदीक पहुंचे तभी बाइक अचानक सड़क पर आये आवारा गौवंश से टकरा गई जिसमें वह घायल हो गए। राहगीरों ने सरकारी एम्बुलेंस बुला घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

3—-: कलयुग में सच्चे मित्र मिलना मुश्किल, क्रष्ण सुदामा जैसी होनी चाहिए मित्रता।

बिछवां

क्षेत्र के गांव ब्रजपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन की कथा में सुदामा चरित का वर्णन किया गया। कथावाचिका शास्त्री गीता मधुकर ने बीते रविवार को सुदामा चरित की कथा सुनाते हुए कहा कि आज के समय में सच्चे मित्र मिलना मुश्किल है। आजकल केवल मतलब की मित्रता रह गई है। अगर हमें मित्रता की परख करनी है तो हमें क्रष्ण सुदामा से सीख लेनी चाहिए। कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र के सुख में सुखी और दुःख में दुःखी हो। सच्चे मित्र की पहचान कठिन समय में ही होती है। मित्र के साथ कभी भी छल कपट नहीं करना चाहिए। गुरु मां ने जो चने दिये थे वह सुदामा जी ने अकेले ही खा लिए थे और चना क्रष्ण भगवान को नहीं दिये थे। वहीं वजह रही कि सुदामा जी को दरिद्रता भोगनी पड़ी और जब सुदामा जी दाने दाने को मोहताज हो गए तब उनकी पत्नी सुशीला ने श्री क्रष्ण भगवान के पास जाने को कहा तो भगवान ने उनकी सारी परेशानी को दूर करने का काम किया।सच्चा मित्र वही है जो कठिन से कठिन समय में भी अपने मित्र का साथ न छोड़ें। उन्होंने कहा कि महाभारत में दुर्योधन और कर्ण की मित्रता भी एक मिसाल है। दुर्योधन की युद्ध में हार के बाद भी दुर्योधन ने कर्ण का साथ नहीं छोड़ा। राम और सुग्रीव की मित्रता भी एक उदाहरण है। अंतिम दिन की कथा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस अवसर पर परीक्षत सूरजमुखी एवं सियाराम,सरोज देवी, बालिस्टर सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

 

4—-: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

विभिन्न जगह संस्कृत कार्यक्रम हुए आयोजित।

वृद्ध पुरुष महिलाओं का हुआ स्वागत सम्मान।

बिछवा 76 वा गणतंत्र दिवस क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों कार्यालय के साथ अन्य जगह ध्वजारोहण के साथ मनाया गया।

थाना बिछवा में थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। आर एस ग्लोबल अकैडमी जिरौली मैं बृजनंदन सिंह चौहान के साथ राजन चौहान ने ध्वजारोहण कराया बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शहीद आरएनएस स्कूल जिरौली में रौनक चौहान ने ध्वजारोहण किया। श्री मोहनलाल रामकली लोधी स्मारक इंटर कॉलेज बलारपुर रामनगर में ग्रामप्रधान सहारा सुघर सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री सचिव अभिषेक गौतम ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह रोहित कुमार आदि लोगों नेध्वजारोहण किया। साथ ही एक हजार से अधिक लोगों को कम्वल वितरण कराए। श्री मुंशी सिंह चौहान बिटोला देवी स्मारक इंटर कॉलेज सिमरई में बृजमंगल सिंह चौहान एवं देवपाल सिंह चौहान ध्वजारोहण किया श्री एन एस चौहान गौशलपुर वलारपुर मैं अतुल चौहान ने ध्वजारोहण किया । विद्यालय मैं वूदी भी वाटी गयी। पंडित देवी दयाल हायर सेकंडरी स्कूल जिरौली मैं आलोक दीक्षित अमित दीक्षित ने ध्वजारोहण किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129