हिन्दू महासभा ने 22 जनवरी को ” हिन्दू स्वाभिमान दिवस ” घोषित किया – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी 

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं और भक्तों को पूरी सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मुकेश नौटियाल ने भंडारे में अपनी सेवाएं अर्पित की।

प्रसाद वितरण के बाद एक वीडियो संदेश के माध्यम से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने देशवासियों के नाम अपने शुभकामना संदेश में 22 जनवरी को ” हिन्दू स्वाभिमान दिवस ” घोषित किया। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हिन्दू महासभा ने 70 वर्ष तक फैजाबाद जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक मंदिर निर्माण का न्यायिक वाद लड़ा और सर्वोच्च न्यायालय से हिंदुओं के पक्ष में न्यायिक निर्णय प्राप्त करने में सफलता हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की, जिसे आज एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। पांच शताब्दियों की लंबी प्रतीक्षा और लाखों श्रीराम भक्तों के बलिदान के बाद देश के बहुसंख्यक समाज का सपना पूरा हुआ। देश के बहुसंख्यक समाज ने आत्मगौरव और आत्मस्वाभिमान का अनुभव किया। इसी आधार पर हिन्दू महासभा 22 जनवरी को हिन्दू महासभा हिन्दू स्वाभिमान दिवस घोषित कर रही है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हिन्दू महासभा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिर को भी विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाकर भव्य मंदिर निर्माण का अभियान चला रही है। उन्होंने दावा किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले ही मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिर में न्यायिक आदेश से भव्य मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।

जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने इस अवसर पर भारत सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश और इस दिन को ” दूसरी दीपावली ” पर्व घोषित करने की मांग की। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हिन्दू समाज के लिए गौरवपूर्ण दिवस है। वास्तव में मुगल आक्रांताओं द्वारा देवी देवताओं के मंदिरों को ध्वस्त कर उसके ऊपर हजारों मस्जिदों और मजारों का निर्माण करवाकर हिन्दू जगत को अपमानित किया गया। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से हिन्दू मंदिरों का मस्जिदों और मजारों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हिन्दू महासभा देश के सभी देवालयों को मुगल काल में निर्मित मस्जिदों और मजारों से मुक्त करवाते हुए भव्य देवालयों का निर्माण करवाएगी।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेंद्र पाल सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी ने हाथरस, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने आगरा, प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी ने मथुरा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार ने गोरखपुर में मिष्ठान्न वितरित कर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का उत्सव मनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129