स्टूडेंट्स को डायल 112, नशा, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक नियमों एवं महिला/बच्चों विरुद्ध अपराधों सहित विभिन्न जानकारी देकर किया जागरूक*

 

*राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा*

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के दिशा निर्देश पर महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से प्रबंधक थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पीएसआई संजय कुमार व उनकी टीम ने बुधवार को आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा में पहुँचकर स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, स्टॉफ/कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरूद्ध अपराध, साईबर अपराध इत्यादि), उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट्स/स्टाफ/कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिए लागू किए गए सजा के प्रावधानों सहित विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट्स/स्टाफ को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डायल-112 ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्टूडेंट्स का ध्यान खेलों की और करते हुए उन्हें खेलों का महत्व तथा नशे से दूर रहने नशे के आदि लोगों के पुनर्वास/नशा मुक्ति में बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर करीब 400 बच्चों को जागरूक करने पर स्कूल के प्रिंसिपल रमनप्रीत कौर ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129