राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का हुआ आयोजन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी। आज दिनांक 05.07.2025 को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुमन यादव ने शैक्षिक उन्नयन एवं नवीन पंजीकरण की संख्या में वृद्धि पर विशेष बल दिया । इसके साथ ही खान एकेडमी पर रजिस्ट्रेशन,सेनेटरी पैड की धनराशि तथा छात्रवृत्ति हेतु बैंक में खाता खुलवाने एवं उनको अपडेट कराने के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। छात्राओं की उपस्थिति कम होने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया । इसके साथ ही नवीन शैक्षिक सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें विनीत शुक्ला को सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। रेनू गुप्ता को उपाध्यक्ष, रक्षा कुमारी एवं लाली को महिला सदस्य, बिमलेश तथा बालकराम को पुरुष सदस्य, आशा शर्मा को मंत्री, सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष, सरोज यादव को ऑडिटर, सुमन एवं कुसुमा देवी को शिक्षिका सदस्य नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्या ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मीटिंग में शैली पाण्डेय,पूनम दुबे,ज्योति सक्सेना, सुमन,कुसुमा देवी,समीक्षा, गीता श्रीवास्तव,किरनपाल,अंजना सक्सेना आदि समस्त शिक्षिकाएँ एवं लगभग पचास अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129