जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिला पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित के साथ कोसली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

वल्नरेबल व क्रिटिकल गांवों में सुरक्षा व्यवस्था तथा जरूरी प्रबंधों का किया निरीक्षण

 

रेवाड़ी, 19 सितंबर।

 

आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिला पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित के साथ वीरवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के वल्नरेबल तथा क्रिटिकल गांवों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था तथा जरूरी प्रबंधों का निरीक्षण किया। कोसली विधानसभा क्षेत्र में गुरावड़ा, पाल्हावास, भाखली, लाला, बाबडोली, लुखी तथा गांव छव्वा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता व चौकसी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए।

 

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि जिला रेवाड़ी में 20 से अधिक नाके लगाए गए हैं। इनमें 9 इंटरस्टेट नाका पर भी अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी चुनाव को प्रभावित न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर वोट हासिल करने तथा पैसे, शराब या अन्य किसी भी वस्तु के चुनाव में गैर कानूनी इस्तेमाल करने वाले पर पैनी नजर बनाए रखें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी कोसली विद्यानन्द सहित प्रबंधक थाना कोसली, जाटूसाना व रोडहाई भी मौजूद रहे।

 

फोटो कैप्शन: कोसली विधानसभा क्षेत्र में वल्नरेबल तथा क्रिटिकल गांवों का दौरा करते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा तथा जिला पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129