नौकरों ने मालिक को दी आंख बंद कर भरोसा करने की सजा, डेढ़ साल में 50 लाख का माल किया साफ

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

मथुरा शहर के होली गेट क्षेत्र मै जनता की भलाई के लिए खोली चैरिटेबल ट्रस्ट की मेडिकल दुकान से नौकरों ने डेढ़ साल में लाखों रुपये की दवाओं की चोरी कर ली। मामला खुला तो दुकान स्वामी ने आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि 50 लाख रुपये से अधिक की दवाओं की चोरी का यह मामला है।

होलीगेट गुरुद्वारा के पास नरदेव हेल्पलाइन फार्मेसी के दुकान स्वामी माधव चतुर्वेदी ने बताया कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारी एक-दूसरे से मिलकर बीते डेढ़ वर्ष से दुकान में रखी महंगी दवाओं की चोरी कर रहे थे। बाजार में उधारी बढ़ने, दवाइयों न मिलने और बैंक आदि के लेखा-जोखा से मिलान गड़बड़ मिला। जब दुकान पर काम करने वाले लड़कों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला।

दुकान स्वामी के अनुसार यहां काम करने वाले राजेश ने ही स्वयं 30-35 लाख रुपये की दवाओं की चोरी की घटना को स्वीकार किया है। बाकी कर्मचारियों से भी कड़ाई से पूछताछ के बाद पूरी धनराशि का पता चल सकेगा। माधव चतुर्वेदी ने बताया कि दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला राजेश गोला करीब ढाई साल से काम कर रहा है। उसने सभी को अपने विश्वास में लेकर चोरी की घटना को अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों को ढककर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

जब एक कर्मचारी दुकान से दवा चोरी करता था तो दूसरे कर्मचारी द्वारा उसे बैकअप दिया करता था। वह कभी कैमरा बंद कर देता तो कभी कैमरा साफ करने लग जाता। कभी बटन पर हाथ मारता तो कभी कुछ जिससे चोरी करने वाला कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाता था। इसी प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। कैमरे पर खड़े रहने वाले लड़के को कर्मचारियों द्वारा हर बार 1000-500 रुपये दिया जाता था। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

इस मामले में दुकान पर काम करने वाले राजेश गोला पुत्र चिरंजीलाल निवासी आचार्य नगर सदर बाजार, आकाश चतुर्वेदी निवासी गजा पायसा, कोतवाली, गौरव सारस्वत पुत्र विष्णु सारस्वत निवासी लक्ष्मीनगर जमुनापार, सोनू सैनी पुत्र हरचरनलाल निवासी सदर बाजार और अनिल गोला पुत्र चिरंजीलाल निवासी एके मेडिकल स्टोर टाउनशिप के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इस तरह की दवा व्यापारियों के पहले भी मथुरा जनपद में कई घटना हो चुकी है पर व्यापारियों की मजबूरी फस जाति है कि अपने ही कर्मचारी को किस तरह शक की निगाह से देखें पर कुछ कर्मचारी अपनी करनी से हर कर्मचारी को चोर की गिनती मै शामिल करा देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129