व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – राधेश्याम अग्रवाल

रिपोर्ट/निर्भय यादव मथुरा

 

सरकार बनाने में व्यापारी सबसे बड़े सहयोगी,

 

वृंदावन नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ

 

वृंदावन, श्रीधाम वृंदावन के गुरुकुल रोड स्थित श्री कृष्ण साधक ट्रस्ट में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ ठाकुर बांके बिहारी के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। वही मुख्य अतिथि के रूप में श्री यमुना इंफ़्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबन्ध निदेशक दशरथ गुप्ता मौजूद रहे।

 

प्रदेश महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होगा तब तक उसका उत्पीड़न होता रहेगा। आज के समय में व्यापारी भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सबसे बड़ा सहयोगी है। इसीलिए उसका उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज की इस बैठक में प्रदेश के प्रत्येक जिले से आए हुए व्यापारी एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।

 

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल एवं चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि व्यापारी भारत की आर्थिक मजबूती में सबसे बड़ा सहयोगी है। यहां तक की सरकार बनाने में भी सबसे बड़ा योगदान व्यापारी का रहता है। जो जनप्रतिनिधि चुनाव से पहले व्यापारियों को अपना सब कुछ बताते हैं लेकिन चुनाव होने के बाद उन्हें पहचानने से भी इंकार कर देते हैं। इसीलिए व्यापारी को एकजुट होकर अपनी शक्ति बढ़ानी चाहिए। जिससे प्रशासन को भी उनकी शक्ति का अंदाज़ होना चाहिए। आज खाद्य विभाग, जीएसटी, इनकम टैक्स आदि तमाम विभाग जो जब चाहे तब व्यापारी के घर दुकान पर छापा मारने पहुंच जाते हैं और उसका उत्पीड़न करते हैं। ऐसे विभाग के अधिकारियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि वे कभी भी किसी व्यापारी का उत्पीड़न न कर सकें।

 

प्रदेश महामंत्री संगीता वार्ष्णेय ने बताया कि आज पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी व्यापार में अपना नाम रोशन कर रही हैं। वे घर के साथ-साथ व्यापार भी संभाल रही हैं। इसीलिए महिला शक्ति को भी कमजोर न समझा जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री ने अपनी अपनी बात रखी।

 

इसके बाद वृंदावन नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गोपीनाथ बाजार से शैलेंद्र शर्मा, सर्राफा बाजार से लकी पंडित, सीएफसी चौराहा से शाहिद कुरेशी, छीपी गली से मोनू गुप्ता, आईओपी कॉलेज मार्केट से आशु गौतम, गोपेश्वर गोदा विहार से अनिल शर्मा, पागल बाबा से महेश गौतम, प्रताप बाजार से रजत बंसल, अठखंबा बनखंडी व्यापार मंडल से जानी भाटिया, चुंगी चौराहा से लक्ष्मी नारायण सैनी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, मथुरा महानगर अध्यक्ष प्रदीप चाहर, संजय सैनी, पवन दीक्षित बृजेश वार्ष्णेय, लक्ष्मी नारायण दीक्षित ठाकुर आशीष सिंह रितिक अग्रवाल, अंकित वार्ष्णेय, उमेश दुबे गोलू, वरुण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विनोद जायसवाल, कन्हैया वार्ष्णेय, कन्हैया अग्रवाल, रासबिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129