अपनी ताकत को पहचान-चलो हम सब करें मतदान…’

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

मतदाता जागरूकता संदेश लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार

जिला में स्वीप के तहत प्रभावी रूप से जारी हैं मतदाता जागरूकता गतिविधियां

 

*रेवाड़ी, 4 सितंबर*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन विधानसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। जिला प्रशासन की ओर से जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) व सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम ‘अपनी ताकत को पहचान-चलो हम सब करें मतदान’ व ‘प्रजातंत्र से नाता है-हम रेवाड़ी के मतदाता हैं’ का संदेश लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रही है तथा लोक गीतों, भजनों व मतदाता जागरूकता संकल्प दिलाकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर मतदान का महत्व समझा रही है। बुधवार को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम ने एलबीपी दीपक कुमार के नेतृत्व में एमबीपी मदनलाल व सतबीर सिंह के साथ गांव फिदेड़ी, माजरा श्योराज, हांसाका, जोनावास, मसानी, रामगढ़, तीतरपुर व मीरपुर में पहुंचकर ग्रामीणा मतदाताओं को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। जिला प्रशासन की ओर से जिले के हर एक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महत्ता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129