विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान । घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली महिला

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

 

मायके पक्ष के लोग इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे।

 

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।शव की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 

मामला किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा कुसमरा के यादव नगर मोहल्ले से जुड़ा है। मोहल्ला निवासी हिमांशु उर्फ अंशु यादव की पत्नी नीलम उर्फ सोनी का शव बीते सोमवार को घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। नीलम की शादी 16 माह पूर्व एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी सत्यवीर सिंह यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद नीलम के एक पुत्र भी हुआ था, जो वर्तमान में 6 माह का है।

 

मायके पक्ष के लोग इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशनी थाना प्रभारी और सीओ भोगांव ने कहा कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129