विभाजन की त्रासदी चेतावनी है, इतिहास का सबक याद रखना जरूरी :कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी में विभाजन विभीषिका स्मृति( दिवस एवं संकल्प संगोष्ठी आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

 

रेवाड़ी। पंजाबी भवन, जेल रोड पर शुक्रवार सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं संकल्प संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य वक्ता हांसी विधायक विनोद भयाना, हिसार के मेयर प्रवीन पोपली, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और डॉ. कृष्ण कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विभाजन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि यह चेतावनी है कि जब समाज में विभाजनकारी ताकतें हावी होती हैं तो उसका खामियाजा निर्दोष नागरिकों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास से सबक लेकर एकजुट रहना होगा, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

 

मुख्य वक्ता विनोद भयाना ने बताया कि 14 अगस्त 1947 के बंटवारे में लाखों लोग विस्थापित हुए और अनगिनत लोगों ने अपने प्राण गंवाए। यह दिन उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन विभाजन की बलि चढ़ गया। उन्होंने 14 अगस्त को फरीदाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

 

मेयर प्रवीन पोपली और कार्यक्रम के जिला प्रमुख हरविंद कोहली ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों बच्चों के सपने बिखर गए। हमारा कर्तव्य है कि हम अगली पीढ़ी को इस पीड़ा से अवगत कराएं और उन्हें एकता व सहिष्णुता का संदेश दें।

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि विभाजन की सबसे गहरी चोट महिलाओं और बच्चों पर पड़ी। आज हम सिर्फ श्रद्धांजलि ही नहीं दे रहे, बल्कि संकल्प भी ले रहे हैं कि अब किसी मां की गोद सूनी न हो और किसी बेटी को भय में न जीना पड़े।

 

जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि विभाजन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को गहरी चोट पहुंचाई, लेकिन हमें यह संकल्प लेना है कि कोई ताकत फिर से हमारी एकता को कमजोर न कर सके।

 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल ने किया। इस अवसर पर मीरपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. असीम मिगलानी, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, परिवार पहचान पत्र के राज्य समन्वयक सतीश खोला, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम महलावत, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला संयोजक सुनील ग्रोवर, सह संयोजक श्याम चुग, जतिन अरनेजा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129