श्री एकरसानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

कथा का रसपान कराते आचार्य रामजी भाई

व्यास भगवान स्वयं गुरु हैं-रामजी भाई

 मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की सानिध्य में चल रहे श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तृतीय दिवस में दिल्ली के सरस कथा वाचक आचार्य रमाकांत मिश्रा राम जी भाई द्वारा परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजन किया।

कथा के शुभारम्भ में यजमान सूर्यकांत त्रिपाठी ने सपत्नीक द्वारा पूजन किया गया।

सरस कथा वाचक आचार्य रमाकांत मिश्रा राम जी भाई ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भागवत शास्त्र गुरुमुखी वाणी है व्यास भगवान स्वयं गुरु हैं व्यास विष्णु रूप हैं और जगत के उद्धार के लिए जो शब्द ब्रह्म को विस्तार किया है वही तो गुरु का कार्य है जन-जन का कल्याण करने के लिए महर्षि वेदव्यास जी ने भागवत जी की रचना की वेदों का अर्थ खोल डाला।

राम जी भाई ने कहा कि सभी अवतारों का वर्णन भागवत जी में है यहां ज्ञान की पूजा है अवस्था की नहीं इसीलिए सुखदेव जी के आगमन पर उनके पिता व मा स्वयं उठकर खड़े हो जाते हैं भगवान कपिल देव अपनी मां को उपदेश करते हैं यहां ज्ञान को आदर दिया गया है इसलिए आओ ज्ञान पाने के लिए गुरु शरण चलें। कथा के दौरान भजनों की अमृतमय वर्षा में सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते नजर आए।

कथा के दौरान स्वामी रामेश्वरानन्द, डॉ गया प्रसाद दुबे, डॉक्टर संजीव मिश्रा, श्याम जी दीक्षित, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, बृजेश शर्मा, राधा रानी दुबे, सत्यदेव मिश्रा, अनुज, दिनेश पाठक, अंशु पाठक, पुष्पराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129