महंत की हत्या के बाद मामले ने एक बार फिर पकड़ तूल गद्दी बनी अखाड़ा नहीं घोषित हो सका आश्रम का उत्तराधिकारी

मोहित गुप्ता मण्डल संवाददाता 

बेनीगंज/हरदोई_बेनीगंज कोतवाली के नैमिश परिक्रमा मार्ग के निबोश आश्रम में सेवायत को लेकर हुए बिवाद में प्रसिद्ध नैमिष धाम मंडल के संत महंतों, ग्रामीणों, व पुलिस का भारी दस्ता मौजूद रहा गिरधरपुर प्रधान सहित ग्रामीण एवं यहाँ के महंत मनीराम दास की हत्या के बाद मंदिर के मुखिया बनाये जाने मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ा हुआ है वहीं स्वर्गीय रामस्वरूप दास उर्फ़ निमिया बाबा जो इस मंदिर के मुखिया द्वारा नियुक्त मनीराम दास के भाई आत्माराम को मंदिर का पुजारी व मुखिया के रूप में यहाँ आये संत महात्माओं ने नियुक्त किया। शुक्रवार को यहाँ नैमिष परिक्रमा महामंडलेश्वर पहला आश्रम नन्हक्कू दास व संतोष दास, मदनमोहन दास अयोध्या, माधव दास अयोध्या सहित बड़ी संख्या में संत महत्मा उपस्थित रहे। निबोश मंदिर आश्रम काफ़ी पुराना है। यहाँ स्थित सूर्य मंदिर के साथ ही भगवान शिव का पुराना मंदिर है। 84 कोसी परिक्रमा पड़ाव स्थल होने के कारण बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी और पर्यटक भी यहाँ आते है। चढ़ावे के रूप में अच्छी वार्षिक आय होती है। वहीं आसपास के दर्जनों गाँवो के लोग बच्चों के मुंडन संस्कार कार्यक्रम कराते हैँ। ग्रामीणों ने बताया कि मनीराम की 2024 में हत्या होने के बाद बाबा दिनेश दास ने खुद को उनका उत्तराधिकारी बताकर महंत घोषित कर कब्ज़ा कर लिया था जिसे आज संतो और महात्माओं ने अवैध घोषित कर दिया तथा मंदिर परिसर में प्रसासन का ताला डलवाने की जोर शोर से मांग रखी। पुलिस ने मामले को देखते हुए आने वाले दिनों में बैठ कर समाधान करने का आश्वासन दिया। संतों का कहना था कि स्वर्गीय मनीराम दास के छोटे भाई आत्माराम दास को उत्तराधिकारी नियुक्त होना चाहिए। मौके पर मौजूद बहुत से लोगों ने बाबा दिनेश दास के कार्य व्यवहार पर गम्भीर सवाल भी उठाए जिससे दोनों पक्षों के समर्थकों में पुलिस की मौजूदगी में गहमा गहमी और नोकझोंक होती रही। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए एक पक्ष के कुछ लोगों को मंदिर के नीचे भाग दिया। जानकारों के अनुसार उक्त मंदिर में पंद्रह बीघे जमीन तथा लगभग 100 बीघे का विशाल तालाब सम्पति के रूप में मौजूद है। आने वाले चढ़ावे की रकम से सितंबर के महीनो में प्रति वर्ष रामलीला होती है और अगस्त के महीने में रविवार को मेला लगता है। पुलिस बल के साथ मौजूद कोतवाल संजय त्यागी ने स्थिति का गंभीरता से जायजा लिया और सभी को बिवाद से बचने कि हिदायत दी। वहीं सैकड़ो साधु मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129