अन्तर्विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर लोगों को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाने की दिशा में करें कार्य- जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

जन सामान्य को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया जाए, जलपात्रों की साप्ताहिक सफाई के लिए करें प्रेरित-अविनाश।

 

जल निकासी के उचित प्रबंध हों, बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं- जिलाधिकारी।

 

मैनपुरी 30 जून, 2024 – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान एवं दस्तक अभियान केे तहत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक में स्वास्थ्य, नगर निकाय, पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा दस्तक अभियान के दौरान घर-घर भ्रमण के समय लोगों को घर, घर के आस-पास पानी जमा न होने देने, जल पात्रों को साप्ताहिक रूप से साफ करने, मच्छरों से बचाव हेतु पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल सरकारी चिकित्सालय में जाकर जांच कराने, प्रशिक्षित चिकित्सकों से इलाज कराने के लिए जागरूक करें, गत वर्षों में जिन ग्रामों में वेक्टर जनित बीमारियों से अधिक संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, उन ग्रामों में उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पंचायत राज, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर समय से पूर्व फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं, उन ग्रामों में इस वर्ष बीमारी न फैले, इसके मुकम्मल इंतजाम किए जाएं, कहीं भी जलभराव न हो, नियमित रूप से सफाई-फागिंग की व्यवस्था रहे, नालियों की नियमित सफाई हो, उनमें एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए, ग्राम पंचायतों में फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव की मशीन उपलब्ध रहे, सभी विद्यालयों में एक-एक शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात कर उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए, नोडल शिक्षक प्रतिदिन बच्चों को स्वच्छता के साथ वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरतने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाए।

श्री सिंह ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपदवासियों को वेक्टर, मच्छर जनित बीमारियों से बचाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करें, प्रस्तुत माइक्रो प्लान के अनुसार सभी कार्यवाही निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जायें, शहर से लेकर गांव तक कहीं भी आवादी के आस-पास स्वच्छ पानी जमा न हो, झाड़ियों का कटान प्राथमिकता पर कराया जाये, सूकर पालकों से सूकर को निर्धारित बाड़े में रखने के लिए नोटिस उपलब्ध करायें जायें, सूकर बाड़े यथा संभव आवादी क्षेत्र से दूर रहें, पशु बांधने वाले स्थान की नियमित रूप सफाई के लिए पशुपालकों को जागरूक किया जाये, चूहे, छछूदंर की रोकथाम के लिए कृषि विभाग प्रभावी कार्यवाही करे। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुये कहा कि सफाई व्यवस्था को सुदृण किया जाये, नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव शहरी क्षेत्र में नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज विभाग कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि गत वर्षों में जिन ग्रामों में वेक्टर, मच्छर जनित बीमारियों से काफी लोग प्रभावित हुये उन गांवों में इस वर्ष विशेष सतर्कता बरती जाये, लोगों को स्वच्छ पानी की उपलब्धता के बेहतर प्रबन्ध किये जायें, उथले हेडपंपों पर लाल रंग का चिन्ह लगाकर लोगों को उथले हेडपंपों का पानी पीने के प्रयोग में न लाने के लिए जागरूकत किया जाये, जन-सामान्य को सप्ताह में 01 बार जलपात्रों यथा कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमलों, अनुपयोगी सामान में जमा पानी की सफाई करने के लिए भी प्रेरित किया जाये।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारीनेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव राव बहादुर, डी.एम.सी. यूनिसेफ संजीव पाण्डेय, एस.एम.ओ. डा. वी.पी. सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविन्द्र गौर समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129